नई शराब दुकान खोलने पहुंची आबकारी टीम को महिलाओं ने घेरा!, सड़क पर किया धरना-प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी, समर्थन में उतरे भाजपा के पूर्व मंत्री
Women surrounded the excise team that arrived to open a new liquor shop; they staged a protest on the road and warned of an agitation, while a former BJP minister came out in their support.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रामपुर स्थित देसी शराब दुकान को बरबसपुर मुख्य मार्ग पर शिफ्ट करने की आबकारी विभाग की तैयारी का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. शुक्रवार को निरीक्षण के लिए पहुंची आबकारी विभाग की टीम को बड़ी तादाद में महिलाओं के प्रदर्शन का सामना करना पड़ा विरोध के चलते मौके पर तनाव के हालात बन गए. जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा.
निरीक्षण की खबर मिलते ही सड़क पर उतरीं महिलाएं
मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर की वर्तमान शराब दुकान को पहले अस्थायी और बाद में स्थायी रूप से बरबसपुर मुख्य मार्ग पर संचालित करने की योजना बनाई जा रही थी. इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी तादाद में महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि क्षेत्र में नई शराब दुकान किसी भी कीमत पर नहीं खुलने दी जाएगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.
पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने दिया समर्थन
महिलाओं के प्रदर्शन को समर्थन देने पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि शराब दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा और स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि रामपुर की शराब दुकान को हटाने की मांग लंबे समय से उठती रही है और प्रशासन को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



