झरने में डूबने से इंजीनियर की मौत, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था युवक, इसी वाटरफॉल में डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे की भी हुई थी मौत

Engineer died due to drowning in the waterfall the young man had come for picnic with friends Deputy CM Arun Saos nephew also died in the same waterfall

झरने में डूबने से इंजीनियर की मौत, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था युवक, इसी वाटरफॉल में डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे की भी हुई थी मौत

कबीरधाम : कबीरधाम के रानी दहरा झरने में डूबने से एक इंजीनियर की मौत हो गई. तिल्दा स्टील प्लांट से इंजीनियर अल्फाज अंसारी यहां घूमने आए थे. मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ घूमने आए इंजीनियर की डूबने से मौत हो गई. चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की टीम और पुलिस ने इंजीनियर के शव को बरामद किया. उसके बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया. 
इंजीनियर अल्फाज अंसारी अपने 19 दोस्तों के साथ रायपुर से कवर्धा घूमने आए थे. वह तिल्दा के एपीएल अपोलो स्टील प्लांट में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. घूमने के लिए रानी दहरा झरने में वह दोस्तों के साथ नहाने गए थे. इस दौरान नहाते नहाते अचानक अल्फाज अंसारी गायब हो गए. उसके बाद दोस्तों ने उन्हें काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला.
दोस्तों को जब अल्फाज अंसारी का पता नहीं चला तो उनके दोस्तों ने डायल 112 को कॉल किया. उसके बाद मौके पर बोड़ला पुलिस की टीम पहुंची और चार घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों की टीम ने अल्फाज अंसारी के शव को बरामद किया.
जलप्रपात रानी दहरा में आये दिन डूबने से मौत की खबरे आती है. उसके बावजूद जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षाबल तैनात नही की गई है. यही वजह है कि रानी दहरा जलप्रपात में नहाने के दौरान डूबने की खबर आती रहती है. बोड़ला थाना के रानी दहरा गांव की घटना है.
इस वाटरफॉल में डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे की भी मौत हो चुकी है. एक महीने पहले यह घटना हुई थी. उसके बावजूद अब तक इस वाटरफॉल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb