नाबालिग प्रेमी की खुदकुशी के 1 महीने बाद नाबालिग प्रेमिका ने भी लगाई फांसी, गांव में मच गया हंगामा, पुलिस कर रही मामले की जांच
One month after the suicide of the minor lover the minor girlfriend also hanged herself there was an uproar in the village police is investigating the matter
बिलासपुर : बिलासपुर जिले पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. वही खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिस्दा निवासी हेमा कंवर पिता स्व कुंवर सिंह कंवर उम्र 16 साल ने बीती रात घर के बगल में बेर के पेड़ पर साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी है.
इसकी जानकारी सुबह जब लोगो की नींद खुली तब पता चला बेर के पेड़ पर नाबालिग की लाश झूल रही थी. जिसके बाद परिजनों ने इसकी खबर पचपेड़ी पुलिस को दी जो मौके पर पहुंच पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई.
ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि पिछले महीने 13 जुलाई शाम को रायपुर पुलिस ने नाबालिग अविनाश यादव, परमेश्वर यादव और हेमा को रायपुर से बरामद किया था. जो एक मोटरसाइकिल में तीनों रायपुर गए हुए थे. जहाँ ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें पकड़ा था और गाड़ी के दस्तावेज मांगे लेकिन संतोषजनक जवाब नही मिला और उनके साथ नाबालिग लड़की होने से इसकी खबर के शक के आधार पर रायपुर पुलिस ने पचपेड़ी पुलिस को दी.
जिसके बाद परिजनों को लेकर पचपेड़ी पुलिस रायपुर गई और देर रात उन्हें लेकर वापस लौटी. जिसके बाद जरुरी पूछताछ के बाद तीनों को उनके परिजनों को सौप दिया गया. लेकिन रविवार 14 जुलाई को सुबह अविनाश यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
इसकी जानकारी मिलते ही नाबालिग हेमा ने भी खुदकुशी करने जहर समझ मल्टी विटामिन सिरप को पी लिया. जिसे गम्भीर हालत में मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज होने के बाद नाबालिग की जान बच गई थी.
जिसके बाद नाबालिग हेमा की मम्मी ने हेमा को अपने भाई के घर ग्राम मुकुंदपुर छोड़ दिया. जिससे वह ठीक से रह सके. लेकिन हेमा ने कुछ दिनों बाद ही बाड़ी में स्थित कुआं में कूदकर खुदकुशी की कोशिशकी थी. जिसके बाद उसे फौरन कुआ से बाहर निकाल समझाइश देकर वापस उसके घर चिस्दा छोड़ दिया था. जिसने बीती रात घर के बगल में लगे बेर के पेड़ पर साड़ी को फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है. वही इस घटना से पूरे गांव में हंगामा मच गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



