कलेक्टर और खनिज अधिकारी का फर्जी दस्तखत कर जारी किया फ्लाई ऐश डंपिंग का आर्डर, मास्टर माइंड भूपेंद्र किशोर वैष्णव सलाखों के पीछे

Order for fly ash dumping issued by forging signatures of collector and mineral officer, master mind Bhupendra Kishore Vaishnav behind bars.

कलेक्टर और खनिज अधिकारी का फर्जी दस्तखत कर जारी किया फ्लाई ऐश डंपिंग का आर्डर, मास्टर माइंड भूपेंद्र किशोर वैष्णव सलाखों के पीछे

सक्ती : सरकारी दस्तावेजों की कूटरचना कर अवैध तरीके से फ्लाई एश डंपिंग की अनुमति देने वाले मास्टर माइंड भूपेंद्र किशोर वैष्णव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने कलेक्टर और जिला खनिज अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर और सील का उपयोग करके अवैध आदेश जारी किया था.
खनिज अधिकारी किशोर कुमार बंजारे ने 23 जनवरी 2025 को थाना बाराद्वार में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कलेक्टर सक्ती को वॉट्सऐप के जरिए फर्जी आदेश की जानकारी मिली.
जांच में सामने आया कि राजकुमार कुर्रे नामक व्यक्ति ने ग्राम पंचायत डूमरपारा, तहसील बाराद्वार की सरकारी भूमि (खसरा नंबर 2338, 2143/1, 2340) पर अवैध तरीके से फ्लाई एश भराव के लिए फर्जी पत्र तैयार कर खनिज अधिकारी के जाली दस्तखत किया है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव और एसडीओपी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई.
फरार आरोपी भूपेंद्र किशोर वैष्णव पुलिस से बचने के लिए अपनी व्यवसायिक प्रतिष्ठा का दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था. लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया. 1 फरवरी 2025 को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अनवर अली, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक अरुण कौशिक, आरक्षक वीरेंद्र सिदार, जितेंद्र सिदार, नंदगोपाल दिवाकर और रामकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई.
गिरफ्तार आरोपी भूपेंद्र किशोर वैष्णव (45 वर्ष) निवासी श्यामा प्रसाद रोड, वार्ड क्रमांक 06, खरसिया, जिला रायगढ़, पहले भी मारपीट, धोखाधड़ी, सरकारी काम में बाधा जैसे 12 मामलों में शामिल रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI