घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़खानी कर गैंगरेप की नाकाम कोशिश, पुलिस ने रोहन और पवन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A failed attempt to gangrape a minor girl after molesting her inside her home resulted in the arrest of both Rohan and Pawan.

घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़खानी कर गैंगरेप की नाकाम कोशिश, पुलिस ने रोहन और पवन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ : रायगढ़ जिले की महिला थाना की टीम ने घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला थाना में 14 फरवरी 2026 को पीड़िता की मां द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 13 फरवरी 2026 की रात करीब 11:30 बजे गांव का रोहन उरांव और पवन कुमार मिंज घर के पीछे से उनके मकान में घुसकर कमरे में सो रही उसकी नाबालिग बालिका के साथ गलत नियत से छेड़खानी करने लगे. बालिका के चिल्लाने पर परिजन जाग गए और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर दोनों आरोपी छिप गए.
पड़ोसियों द्वारा पकड़ने का प्रयास करने पर आरोपी हाथ छुड़ाकर जंगल की तरफ भाग गए. प्रार्थिया की रिपोर्ट पर *महिला थाना में अप.क्र. 10/2026 धारा 331(4), 74, 75(2), 3(5) बीएनएस 8 पॉक्सो एक्ट* के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया. और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल किया.
गिरफ्तार आरोपी
(1) रोहन उरांव पिता दिलबंधु उरांव उम्र 20 साल
(2) पवन कुमार मिंज पिता स्व जोहन मिंज उम्र 25 साल
दोनों निवासी उर्दना थाना सिटी कोतवाली, रायगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB