हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर से निकला सांप, डिलीवरी छोड़कर भागी नर्सेस, वॉश बेसिन, पाइप लाइन को बंद किया गया, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

A snake came out of the operation theatre of the hospital, nurses ran away leaving the delivery, wash basin, pipeline were closed, health services affected

हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर से निकला सांप, डिलीवरी छोड़कर भागी नर्सेस, वॉश बेसिन, पाइप लाइन को बंद किया गया, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

रायगढ़ : शहर के मातृ शिशु अस्पताल में इन दिनों डिलीवरी वार्ड में सांप निकलने की घटनाएं सामने आने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं. बीते तीन दिनों से लगातार डिलीवरी वार्ड में सांप देखे जाने की वजह से अस्पताल में डिलीवरी पूरी तरह से रोक दी गई है और आपरेशन के लिए गर्भवती महिलाओं को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक एमसीएच के ऑपरेशन थिएटर और डिलीवरी वार्ड में पिछले कुछ दिनों से लगातार सांप दिखाई दे रहे हैं. जिससे स्टाफ में भारी डर और दहशत का माहौल बन गया है. जिससे डिलीवरी सेवाएं बाधित हो गई हैं. दवा छिड़काव की वजह से डिलीवरी वार्ड समेत ओटी और स्टाफ रुम में दुर्गंध फैल गया है. जिससे काम करने में काफी तकलीफ हो रही है.
इस बात को लेकर एमसीएच स्टाफ का एक दल सिविल सर्जन डॉ दिनेश पटेल से अपनी परेशानी बताने पहुंचा था. हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने खुद अस्पताल पहुंचकर मुआयना किया. मुआयने के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, ड्रेनेज व्यवस्था और अन्य सुरक्षा उपायों की समीक्षा की.
उन्होंने बताया कि एमसीएच का ऑपरेशन थिएटर एक ड्रेनेज के ऊपर बना है. जिससे अक्सर बारिश या नमी के चलते सांप निकल आते हैं. सर्पों को पकड़ने के लिए सर्प मित्रों की मदद ली गई है और अब तक कई सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जा चुका है. साथ ही पूरे अस्पताल परिसर में फोरेट सांप भगाने वाली दवा का छिड़काव कराया जा रहा है. डॉ. जगत मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो. इसके लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है और वहां डिलीवरी सेवाएं सुचारु रुप से जारी हैं.
दरअसल, मेडिकल कॉलेज के आगे MCH है जो पहाड़ और जंगल के किनारे बना है. ऐसे में यहां आए दिन सांप निकल रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से सपोले (सांप के बच्चे) भी देखे जा रहे थे.
लगातार सांप को निकलते देख यहां काम करने वाली नर्सेस अब डर में अपनी ड्यूटी कर रही हैं. हर पल आजू-बाजू इन्हें देखना पड़ता है कि कहीं कोई सांप तो नहीं निकल आया. OT रूम और उसके आसपास सांप के बच्चे निकल रहे हैं. नर्सों में उनका खौफ देखा जा रहा है.
आए दिन सांप निकलने से परेशान यहां के कर्मचारियों ने सांप के स्थायी ठिकानों को भी खोजने की कोशिश की. अस्पताल के आसपास ऐसा कुछ नहीं मिला. इस वजह से यहां जितने वॉश बेसिन, पाइप लाइन वाले बाकी जो भी छेद हैं उन्हें ढंक दिया गया है. साथ ही खिड़कियों को भी बंद रखा जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB