विवाहिता ने किया कीटनाशक का सेवन, इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति, सास और ससुर गिरफ्तार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A married woman consumed pesticide and died during treatment; the police arrested her husband, mother-in-law, and father-in-law on charges of dowry harassment and sent them to jail.

विवाहिता ने किया कीटनाशक का सेवन, इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति, सास और ससुर गिरफ्तार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सक्ती : सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. जहां विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति समेत सास और ससुर को गिरफ्तार किया है. तीनों पर विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है. यह मामला अड़भार चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका आरती गवेल की शादी 20 अप्रैल 2026 को ग्राम बंजारी निवासी राहुल गवेल के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही पति राहुल गवेल, सास शांति बाई गवेल और ससुर शशि कुमार गवेल द्वारा आरती को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था.
परिजनों के मुताबिक 20 जून को आरती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान 27 जून को जिला अस्पताल कोरबा में उसकी मौत हो गई.
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(2) और 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया. पुलिस ने 19 सितंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
आरोपी
पति राहुल गवेल
सास शांति बाई गवेल 
ससुर शशि कुमार गवेल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?