बाइक पर खतरनाक स्टंटबाजी पड़ा भारी, पुलिस ने परिजनों के साथ बुलाया थाना, सड़क पर अश्लील हरकतें कर रहे 5 युवक गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

Dangerous stunts on a motorcycle proved costly; police summoned the youths along with their family members to the police station, and five young men—who were engaging in obscene behavior on the road—were arrested and sent to jail.

बाइक पर खतरनाक स्टंटबाजी पड़ा भारी, पुलिस ने परिजनों के साथ बुलाया थाना, सड़क पर अश्लील हरकतें कर रहे 5 युवक गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

रायगढ़ : सोशल मीडिया पर रील बनाकर लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश पांच युवकों को जेल तक ले गई. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सड़क पर खतरनाक स्टंट करने और सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकतें करने के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.मिली जानकारी कके मुताबिक्क 9 नवंबर की रात का पांच युवक दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर शहीद हेमू कलाणी चौक से चक्रधरनगर चौक की तरफ जा रहे थे. इस दौरान वे चलती बाइक पर खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे थे. आरोप है कि युवक सार्वजनिक सड़क पर अशोभनीय हरकतें भी कर रहे थे और इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहे थे.
राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया पूरा घटनाक्रम
युवकों की हरकतें देखकर सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद उसने चक्रधरनगर थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी. वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की.
अभिभावकों के साथ थाने बुलाए गए युवक
चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने पांचों युवकों की पहचान कर उन्हें उनके अभिभावकों के साथ थाने बुलाया. यहां पुलिस ने उन्हें समझाइश दी कि सार्वजनिक सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी से न सिर्फ उनकी जान खतरे में पड़ती है. बल्कि दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों के साथ भी गंभीर हादसा हो सकता है.
हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सिर्फ समझाइश तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी. पांचों युवकों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई.
एसडीएम न्यायालय से जेल वारंट, पांचों जेल दाखिल
पुलिस ने युवकों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया. वहां से जेल वारंट जारी होने के बाद सभी पांचों को जेल दाखिल करा दिया गया. यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई.
आर्रोपी
विद्याधर देवांगन पिता नारायण देवांगन उम्र 21 साल निवासी संजय नगर, सिंधी कॉलोनी, पक्की खोली, थाना चक्रधरनगर
ऋतिक बरेठ पिता चेतन बरेठ उम्र 21 साल निवासी संजय नगर, बैंक कॉलोनी
आशीष चौहान पिता उजागर चौहान उम्र 21 साल निवासी संजय नगर, बैंक कॉलोनी
आकाश शर्मा पिता रामेश्वर शर्मा उम्र 21 साल निवासी पहाड़ मंदिर रोड, कौहाकुंडा
मनीष शर्मा पिता बोधी शर्मा उम्र 21 साल निवासी संजय नगर, बैंक कॉलोनी
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb