बर्फ फैक्टरी में दर्दनाक हादसा, ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट, विस्फोट में मालिक की मौत, तीन ग्राहक समेत एक मजदुर घायल
Tragic accident in ice factory, oxygen cylinder blast, owner dies in explosion, one worker and three customers injured
रायगढ़ : रायगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. इस दौरान चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. वहीं, बर्फ लेने पहुंचे तीन लोगों के अलावा एक स्टाफ घायल हो गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद पूरे लालटंकी क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के लालटंकी क्षेत्र के बोहिदार पारा में स्थित सुभाष बर्फ फैक्टरी में मंगलवार दोपहर 1:30 बजे के आसपास ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. इस दौरान मौके पर मौजूद संचालक संजय सहगल उम्र 43 साल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं बर्फ लेने पहुंचे तीन लोगों के अलावा मजदूर अमन पटेल को मिलाकर कुल चार लोग झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
चश्मदीदों के मुताबिक विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है. वहीं मृतक युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. और प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



