आबकारी अमले की छापामार कार्यवाही, मध्यप्रदेश से तस्करी किए गए शराब के कई ब्रांडों के साथ प्रॉपर्टी डीलर अनिल जैन गिरफ्तार

Excise staff conducted a raid, property dealer Anil Jain was arrested with several brands of liquor smuggled from Madhya Pradesh

आबकारी अमले की छापामार कार्यवाही, मध्यप्रदेश से तस्करी किए गए शराब के कई ब्रांडों के साथ प्रॉपर्टी डीलर अनिल जैन गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग ने एक बार फिर अवैध शराब तस्करों पर करारा प्रहार करते हुए बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश से तस्करी किए गए शराब के कई ब्रांडों के साथ प्रॉपर्टी डीलर अनिल जैन को गिरफ्तार किया है. यह कार्यवाही आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (CSMCL) श्याम धावडे और कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला आबकारी विभाग द्वारा की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 जून 2025 को  मुखबिर की खबर पर रामसागर पारा अंतर्गत रामजी  हलवाई मार्ग में आदेश्वर काम्प्लेक्स के पीछे आयल मिल रोड में एक व्यावसायिक परिसर में आबकारी विभाग के संयुक्त दल द्वारा छापामार कार्यवाही की गई.
मौके पर आरोपी अनिल जैन के आधिपत्य के किराए के कमरे से मध्यप्रदेश की 21 नग बोतल ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा व्हिस्की, 27 नग बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की, 22 नग रॉयल स्टैग व्हिस्की और 9 नग बोतल मैकडॉवेल नंबर वन व्हिस्की, कुल 79 बोतल अवैध मदिरा मात्रा 59.25 बल्क लीटर मूल्य  ₹ 75060/- जब्त की गई.
आरोपी अनिल जैन प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है. जिसकी आड़ में अवैध मदिरा के कारोबार से भी जुड़ा होना पाया गया. आरोपी के कमरे से ट्रवेल बैग, मदिरा की खाली पेटियां और दर्जनों की तादाद में मदिरा की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं. अवैध मदिरा के इस कारोबार में अन्य कौन-कौन संदिग्ध शामिल हैं इसकी जांच करने के लिए आरोपी के मोबाइल फोन को जप्त किया गया है और नौकरों से पूछताछ की जा रही है.
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क ) के तहत आबकारी उपनिरीक्षक विक्रम ठाकुर द्वारा मामला दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी टेक बहादुर कुर्रे, आशीष सिंग, आबकारी उपनिरीक्षक कौशल सोनी, सुश्री नीलम स्वर्णकार, प्रकाश देशमुख की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB