DJ पर गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, सुलह कराने आए शख्स को बारातियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस ने वाहन को जप्त कर दर्ज किया मामला

There was a dispute over playing songs on DJ, the person who came to resolve the matter was chased and beaten by the wedding party members, police seized the vehicle and registered a case

DJ पर गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, सुलह कराने आए शख्स को बारातियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस ने वाहन को जप्त कर दर्ज किया मामला

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले के लखनपुर में बीती रात बारात के डीजे को लेकर दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट और पत्थरबाजी हुई. इस दौरान लाठी-डंडे के इस्तेमाल होने की भी खबर है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. वीडियो में काफी तादाद में बदमाश हाथ में लाठी लेकर सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक करीब रात 1 बजे श्याम नारायण यादव राजवाड़े परिवार के शादी का कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था. बारात ग्राम पुटपुटरा से लखनपुर लौटी थी. इसी दौरान डीजे में मनपसंद गाने को लेकर बारातियों में विवाद शुरु हुआ. झगड़ा बढ़ता देख श्याम नारायण बीच-बचाव करने पहुंचा. लेकिन मामले को शांत कराने आए इस शख्स को ही बारातियों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरु कर दिया.
इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कि लखनपुर की सड़कों पर दो गुटों के बदमाश काफी तादाद में लाठी-डंडे लेकर दौड़ते रहे हैं. बदमाशों ने हुल्लड़बाजी, गाली-गलौच करते हुए जमकर बवाल काटा. जिस स्थान पर घटना हुई. वह अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर है.
पुलिस ने मामले में श्याम नारायण की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. डीजे और वाहन को जप्त किया गया है. फिलहाल संदिग्धों से पूछताछ जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB