गैर शिक्षकीय काम के दौरान फ्लैक्सी लगाते करंट से जान गवाने पर शिक्षक समाज में गहरा शोक, एक करोड़ के मुआवजे की मांग -ऋषि राजपूत

Deep grief in the teacher community over the loss of life due to electrocution while applying flexi during non teaching work demand for compensation of Rs 1 crore Rishi Rajput

गैर शिक्षकीय काम के दौरान फ्लैक्सी लगाते करंट से जान गवाने पर शिक्षक समाज में गहरा शोक, एक करोड़ के मुआवजे की मांग -ऋषि राजपूत

सारंगढ/बिलाईगढ : सारंगढ जिले मे राज्योत्सव की तैयारी के दौरान बैनर लगाने स्टाल सजाने के काम करते समय शिक्षक (संकुल समन्वयक) भगत पटेल की करंट से मौत हो जाने पर शिक्षक नेता ऋषि राजपूत ने कहा कि यह दुखद है कि शिक्षक गैर शिक्षकीय काम के दौरान करंट से मौत हो गई.
बैनर पोस्टर लगाना स्टाल सजाना शिक्षक का काम नही है. शिक्षक सिर्फ पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित है. गैर शिक्षकीय काम से शिक्षा ब्यवस्था पर बुरा असर पढ़ रहा है. स्व भगत पटेल सर की मृत्यु पर उन्होने गहरा शोक व्यक्त कर शासन से एक करोड़ मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को बिना देरी किए अनुकंपा नियुक्ती की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb