एक नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दो लड़कों ने कई बार बनाया शारीरिक संबंध, गर्भवती हुई तो दोनों ने दिया धोखा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Two men had sex with a minor girl on the pretext of marriage, and when she became pregnant, they both betrayed her. Two accused arrested.
सुकमा : सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों पर पीड़िता को प्रेम और शादी का झांसा देकर अलग-अलग समय पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है. मामले में पीड़िता के गर्भवती होने की भी जानकारी सामने आई है. यह मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है,
मिली जानकारी के मुताबिक 3 जून 2026 को पीड़िता की मां ने थाना गादीरास में शिकायत दर्ज कराई कि जग्गावरम निवासी मड़कम हिंगा उर्फ मड़कम अर्जुन और सुकमा निवासी राहुल सोड़ी उर्फ रुपेश सोड़ी ने पीड़िता से शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाया.
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया,और फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें अदालत में पेश करेगी जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



