तेज रफ्तार माजदा ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, दो भाइयों की मौत, एक घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

A speeding Mazda vehicle violently struck three people standing by the roadside; two brothers died and one was injured. The driver fled the scene, abandoning the vehicle, and the police are searching for him.

तेज रफ्तार माजदा ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, दो भाइयों की मौत, एक घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर/बिल्हा : बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार माजदा ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों और बाइक को टक्कर मार दी.हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. यह मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक भटगांव निवासी बरातुदास मानिकपुरी अपने भाई चंदुदास मानिकपुरी और प्रीतमदास मानिकपुरी के साथ अपने दामाद प्रदीप मानिकपुरी के घर अपनी गर्भवती बेटी का हालचाल जानने गए थे. वहां से लौटने के बाद तीनों प्रीतमदास के घर के पास पहुंचे और बाइक नम्बर CG 10 X 7988 खड़ी कर सड़क किनारे आपस में बातचीत कर रहे थे.
इसी दौरान बिल्हा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार माजदा वाहन नम्बर CG 10 C 1868 ने सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक माजदा वाहन के अगले पहिए में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई. इसके बाद माजदा सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई. हादसे में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद वाहन चालक मालवाहक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बरातुदास मानिकपुरी और प्रीतमदास मानिकपुरी को मृत घोषित कर दिया. वहीं चंदुदास मानिकपुरी की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है.
हादसे के बाद चालक माजदा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. खबर मिलने पर बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?