पेड़ से टकराई तिरुपति जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस, खिड़की तोड़कर बचाई जान, एक श्रद्धालु की मौत, 1 महिला समेत 3 दर्शनार्थी घायल, मची चीख-पुकार

A bus carrying pilgrims to Tirupati collided with a tree, saving their lives by breaking a window. One devotee died, and three visitors, including a woman, were injured, causing widespread outcry.

पेड़ से टकराई तिरुपति जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस, खिड़की तोड़कर बचाई जान, एक श्रद्धालु की मौत, 1 महिला समेत 3 दर्शनार्थी घायल, मची चीख-पुकार

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे 30 पर गुरुवार 18 दिसंबर की सुबह तिरुपति दर्शन के लिए जा रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ड्राइवर समेत 3 श्रद्धालु घायल हैं. घायलों में 1 महिला भी शामिल है. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है. मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक टूरिस्ट बस दुर्ग से तिरुपति के लिए निकली थी. बस में दुर्ग-रायपुर के यात्री समेत करीब 30 से 40 दर्शनार्थी सवार थे. सुबह भानपुरी के नजदीक तारागांव के पास बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई. टक्कर के बाद बस में बैठे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई और कई श्रद्धालु खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने पर मजबूर हुए.
हादसा सुबह करीब 5-6 बजे के बीच हुआ है. पेड़ से टक्कर इतनी जोर की थी कि राजनांदगांव के तारकेश्वर साहू उम्र 18 साल की मौके पर ही मौत हो गई. तारकेश्वर राजनांदगांव जिले का रहने वाला था. टूरिस्ट बस में वह सहायक के काम के लिए आया था. वहीं हादसे के बाद अन्य श्रद्धालु बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकले.
इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे जवानों ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है. वहीं सभी यात्रियों को पुलिस वाहन में भानपुरी पुलिस थाना लाया गया है. जहां इनके आगे की व्यवस्था होने से पहले ठहरने का बंदोबस्त किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t