नेशनल हेराल्ड मामले की गूंज गरियाबंद तक, सड़कों पर उतरा सैलाब, जमकर नारेबाजी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा जिला कार्यालय घेराव!
The National Herald case resonated till Gariaband, people took to the streets, raised slogans, Congress workers surrounded the BJP district office!
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में उस समय राजनीतिक तनाव की स्थिति बन गई जब कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के जिला कार्यालय का घेराव करने के लिए मार्च निकालने पहुंचे. पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेरिकेट लगाकर रोका गया. जिससे कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा.
कांग्रेस कार्यकर्ता नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ED द्वारा दर्ज FIR रद्द होने को को कांग्रेस सत्य की बड़ी जीत मान रही है. इसी कड़ी में जोश से लबरेज होकर आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय का रणभेरी बजाते हुए घेराव करने निकले . हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा और भाजपा कार्यालय के सामने रस्सी लगाकर बैरिकेडिंग कर दी गई थी.
अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर आज गरियाबंद जिला मुख्यालय छावनी में तब्दील नजर आया जिला कांग्रेस भवन में दोपहर 1 बजे से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में कांग्रेस ने इसे केंद्र की तानाशाही के खिलाफ आर पार की लड़ाई घोषित कर दिया.
हाथों में तिरंगा झंडा और सत्यमेव जयते की तख्तियां लिए जब महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े तो माहौल बेहद रोमांचक हो गया कांग्रेसियों का आरोप है कि यह FIR एक राजनीतिक षड्यंत्र था जिसे अदालत ने बेनकाब कर दिया मोदी शाह की जोड़ी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और जनता अब इस दमनकारी राजनीति का जवाब देगी
जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़े. पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई. मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा. जिससे हालात को कंट्रोल में रखा गया.
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. “जब-जब भाजपा डरता है, पुलिस को आगे करता है” जैसे नारे गूंजते रहे. पुलिस बल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते रहे. हालांकि किसी भी तरह की बड़ी अप्रिय घटना की खबर नहीं है.
मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारें लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने का प्रयास कर रही है. और तानाशाही रवैया अपना रही है. वहीं पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही. इस मौके पर भाई तादाद में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रता मौजूद रहे.
कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा इस दौरान बोले की सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं कोर्ट में एक बार सत्य की फिर से विजय हुई है उन्होंने भाजपा पर नेशनल हेराल्ड केस को राजनीतिक रंग चढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि गरियाबंद के सभी कांग्रेस पार्टी के सदस्य इसका विरोध करते हैं और कोर्ट में जो फैसला दिया है उसका स्वागत करते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



