आज 9 नवंबर को देवरी वाले बाबा का उर्स पाक का आयोजन, सुबह 7 बजे परचम कुसाई 11 बजे दरुद ख्वानी और 3 बजे से होगा आम लंगर
Today on 9th November Deori wale Baba Urs Pak is being organized Parcham Kusai will be held at 7 am Darud Khwani at 11 am and general langar will be held from 3 pm
गरियाबंद : हजरत सूफी शहीद इस्लाम शाह (देवरी वाले बाबा) का उर्स पाक समारोह आज 9 नवंबर को मनाया जाएगा. उर्स की शुरुआत सुबह 7 बजे परचम कुसाई से होगी. बाबा की मजार बोरसी से कौनकेरा मार्ग में देवरी गांव में है. इसमें शामिल होने के लिए रायपुर, महासमुंद, राजिम गरियाबंद व आसपास के कई शहरों से लोग बड़ी तादाद में देवरी पहुंचते हैं
परचम कुसाई के बाद सुबह 11 बजे दरुदख्वानी और दोपहर 3 बजे से आम लंगर होगा. लंगर शाम तक चलता रहेगा. दरगाह परिसर से दोपहर बाद शाही संदल शरीफ निकाली जाएगी जो गांव का भ्रमण कर वापस दरगाह आएगी. जिसके बाद सलातो सलाम होगा और आखिर में वतन की खुशहाली के लिए दुआ मांगी जाएगी.
उर्स पाक में शामिल होने के लिए जामा मस्जिद महासमुंद के पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद आफताब आलम रहमती साहब देवरी तशरीफ़ लाएंगे. दरगाह के खादिम सूफी मोहम्मद वकील अहमद साहब ने बताया यह 21वां सालाना उर्स होगा. 10 नवंबर को सुबह 7 बजे कुल शरीफ का फातिहा होगी. जिसमें आप सभी को शामिल होने के लिए दावत दी जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



