महंत घासीदास वार्ड धमतरी में गांजा बेच रही महिला तस्कर को धमतरी पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

Dhamtari police arrested a woman smuggler selling ganja in Mahant Ghasidas Ward Dhamtari red handed and sent her to jail

महंत घासीदास वार्ड धमतरी में गांजा बेच रही महिला तस्कर को धमतरी पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

धमतरी : धमतरी जिले के महंत घासीदास वार्ड में पुलिस ने एक गांजा बिक्री करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है.
कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला ऊषा धुरी पति करण धुरी उम्र 48 साल निवासी महंत घासीदास वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी को महंत घासीदास वार्ड में शासकीय शौचालय के पास गांजा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
जहां आरोपी महिला के पास से  एक सफेद रंग के कपड़े के थैले में पॉलिथीन में भरा हुआ 3 किलो 300 ग्राम गांजा और 1 हजार रुपए जप्त कर लिया गया. जिसकी कुल कीमत करीब 35 हजार बताई जा रही है. आरोपीया को एनडीपीस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया.

उक्त कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली से सउनि.संतोषी नेताम,प्रआर. हरीश साहू, आरक्षक गिरिश मिश्रा, महेंद्र सिन्हा,भागवत खांडेकर महिला आरक्षक प्राची गुप्ता, अनिता सिंह, सुनीता साहू, सोनिया साहू और शक्ति टीम से मआर.लक्ष्मी नागवंशी, महेश्वरी सिदार, सरला तिवारी, वाहन चालक ठाकुर राम का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb