सेंट्रल जेल के पास फायरिंग के 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धारदार चाकू से हमला, हथियार समेत दो आरोपी पकड़ाए
Police arrested 2 accused of firing near Central Jail attacked with sharp knife caught two accused along with weapons
धारदार चाकू से हमला, हथियार समेत दो आरोपी पकडाए
दुर्ग/सुपेला : भिलाई के नेहरु भवन रोड पर धारदार चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की सक्रियता से दोनों आरोपियों को पकड़कर घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक नेहरु भवन रोड निवासी मोहम्मद शहबाज ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 2 नवम्बर 2024 की सुबह टहलते समय दिलबाग सिंह उर्फ टिकली और उसके साथी ने गाली-गलौज करते हुए हमला किया. जब शहबाज वहां से भागने की कोशिश कर रहा था. तब आरोपियों ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया. बीच-बचाव करने आए उनके दोस्त पर भी चाकू से हमला किया गया.
इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की. पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों की खोजबीन की.
घेराबंदी कर दिलबाग सिंह उर्फ टिकली और राहुल गौतम को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया और पुलिस को वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. मनीष अग्निहोत्री, रामनारायण यदु, सूर्य प्रताप सिंह, सुरेन्द्र गिरी, राजू राणा, और दुर्गेश सिंह ने विशेष योगदान दिया.
आरोपियों की जानकारी:
दिलबाग सिंह उर्फ टिकली, निवासी पांच रास्ता, सुपेला, उम्र 24 साल
राहुल गौतम, निवासी शंकर पारा, शिवाजी चौक, सुपेला, उम्र 29 साल
सेंट्रल जेल के पास फायरिंग के 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर : रायपुर में सेंट्रल जेल के बाहर गोलियां चली हैं. आदतन बदमाश पर दो राउंड फायरिंग की गई. युवक जेल में मुलाकात कर बाहर आ रहा था. जब उस पर हमला हुआ.शेख साहिल खान नाम के इस युवक के गले में गोली लगी है. उसे रायपुर के मेडिकल कॉलेज अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
युवक की हालत नाजुक है. उसकी सेहत की मॉनिटरिंग की जा रही है. फिलहाल, घायल युवक आईसीयू में एडमिट है. उसका भाई जेल में बंद है. जिससे मिलने के लिए पूरा परिवार सोमवार (4 नवंबर को सेंट्रल जेल पहुंचा था. जब साहिल नाम का युवक जेल परिसर से बाहर निकला तो अज्ञात लोगो ने उस पर गोलियां चला दीं. युवक गंभीर रुप से घायल है. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस एक्टिव हुई और घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ-साथ जांच में जुट गई.
पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशो की तलाश कर रही है. सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से जानकारी लेकर पुलिस सुराग इकट्ठे कर रही है. लोगों का कहना है कि फायरिंग करने वाले गुट में 8-10 लोग शामिल थे. सभी फायरिंग के बाद एक साथ भाग गए. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी
राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल के पास गोली चलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी देर रात 11 प्रेसवार्ता कर मीडिया को दी गई.
4 नवम्बर को थाना गंज क्षेत्रांतर्गत केन्द्रीय जेल रायपुर के सामने मोटर सायकल सवार आरोपियों द्वारा कट्टा से शेख साहिल निवासी टिकरापारा पर फायरिंग कर फरार हो गये थे. इस सूचना पर थाना गंज में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की धर पकड़ने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा 10 अलग अलग विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई.
रायपुर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाने के साथ ही नाकेबंदी भी लगायी गयी. आरोपी रायपुर से बाहर भागने के फिराक में थे कि उन्हें रायपुर एवं दुर्ग जिले के सीमा पर नंदनवन के समीप घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया.
आरोपियों का नाम
शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज उम्र 25 साल निवासी मौदहापारा रायपुर।
शाहरूख पिता मोहम्मद आरिफ उम्र 19 साल निवासी मौदहापारा रायपुर।
प्रकरण में संलिप्त एक अन्य फरार आरोपी हीरा की पतासाजी लगातार की जा रहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



