खाद्य और स्वास्थ्य मंत्री के ठोस आश्वासन के बाद धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की हड़ताल स्थगित, मांगों पर सकारात्मक कदम
Paddy Purchase Computer Operator Association strike postponed after solid assurance from Food and Health Minister positive steps on demands
गरियाबंद : समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ अपने विभाग निश्चित करने की मांग को लेकर 36 दिन से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 37वें दिन स्थगित कर दी गई. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के सक्रिय हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद यह अहम फैसला लिया गया.
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में प्रांतीय कार्यकारिणी को खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के निवास पर ले जाया गया. जहां दोनों मंत्रियों ने आंदोलनकारियों की मांगों पर गंभीर चर्चा की. मीडिया के सामने दोनों मंत्रियों ने साफ तौर पर कहा कि आंदोलनकारियों की दोनों प्रमुख मांगें जायज हैं और उनकी स्वीकृति के लिए जरुरी कदम उठाए जाएंगे. हड़ताल स्थगन के पहले धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर की पिछले 7 महीने से लंबित वेतन को भी रिलीज कर दिया गया था.
मंत्रियों ने न सिर्फ आंदोलनकारियों की मांगों को मान्यता दी. बल्कि इस दौरान की गई किसी भी तरह की कार्यवाही को शून्य करने का भी आश्वासन दिया. इसके अलावा, हड़ताल की अवधि के दौरान कर्मचारियों को हुए वेतन नुकसान न हो. इसके लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे. इस संदर्भ में खाद्य सचिव को कल तलब कर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश दिए जाएंगे.
मंत्रियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद ऑपरेटर संघ ने हड़ताल को स्थगित करने की औपचारिक घोषणा की. इस मौके पर संघ के नेताओं ने अपनी एकजुटता पर जोर दिया और कहा कि यह हड़ताल सिर्फ उनकी मांगों की जीत नहीं है. बल्कि उनकी एकता और संघर्ष का नतीजा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



