राहत के साथ आई आफत, तेज आंधी-तूफान से गई आठ महीने के नवजात बच्चे की जान, जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत कार्य जारी

Relief came with disaster, eight-month-old newborn child died due to strong storm, normal life disrupted, relief work continues

राहत के साथ आई आफत, तेज आंधी-तूफान से गई आठ महीने के नवजात बच्चे की जान, जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत कार्य जारी

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा और कटेकल्याण ब्लॉक के कई ग्राम पंचायतों में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई. तूफान की चपेट में आने से कई घरों की छतें उड़ गई. बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मरों पर पेड़ भी गिर गए. जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. इसी बीच एक दुखद खबर सामने आई है. ग्राम पंचायत मोखपाल में एक आठ महीने की नवजात बच्चे की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे को झूले में सुलाकर मां घरेलू काम में बीजी थी. तभी तेज आंधी-तूफान से पूरा घर हिल उठा और छत उड़ गई. झूले में सो रही नवजात को तूफान ने छत सहित उड़ा दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए शासन की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत पहुंचाने, जरुरी सामग्री उपलब्ध कराने और मुआवजा का मामला बनाकर पीड़ितों को जल्द मुआवजा प्रदान कराने के निर्देश दिया. प्राकृतिक आपदाओं की इस मारक त्रासदी ने ग्रामीणों को भयभीत कर दिया है. जिला प्रशासन द्वारा राहत काम जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB