बलौदा बाजार नगरपालिका में शेख सलमान को मिली नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी, कांग्रेस पार्षदों ने सर्वसम्मति से चुना अपना नेता

Sheikh Salman got the responsibility of Leader of Opposition in Baloda Bazar Municipality, Congress councilors unanimously elected their leader

बलौदा बाजार नगरपालिका में शेख सलमान को मिली नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी, कांग्रेस पार्षदों ने सर्वसम्मति से चुना अपना नेता

बलौदा बाजार : नगर पालिका परिषद बलौदा बाज़ार में कांग्रेस खेमे से एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. कांग्रेस पार्षदों ने सर्वसम्मति से शेख सलमान को नगर पालिका परिषद का नेता प्रतिपक्ष चुना. यह फैसला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा घृतलहरे की मौजूदगी में लिया गया.
इस मौके पर जिला अध्यक्ष घृतलहरे ने शेख सलमान को बधाई देते हुए कहा, "बलौदा बाज़ार के समग्र विकास हेतु हम सभी को एकजुट होकर काम करना है साथ ही शासन की जनविरोधी नीतियों का संविधान और कानून के दायरे में रहकर मुखर विरोध करना होगा."
शेख सलमान ने नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद अपने प्रथम वक्तव्य में कहा कि "मैं सबसे पहले अपने वार्ड के मतदाताओं, सहयोगियों और समर्थकों का दिल से आभार प्रकट करता हूँ. आप सभी के विश्वास और समर्थन ने मुझे इस जिम्मेदारी तक पहुँचाया है. मैं सदैव आपके सुख-दुख में साथ खड़ा रहूँगा और आपकी आवाज़ हर मंच तक पहुँचाने का संकल्प लेता हूँ."
शेख सलमान ने कांग्रेस पार्टी, सभी नवनिर्वाचित पार्षदों और बलौदा बाज़ार जिले के सभी कांग्रेस नेताओं का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "हम सभी पार्षद राहुल गांधी जी के 'सत्य, अहिंसा और मोहब्बत की दुकान' के सिद्धांतों को अपनाते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देंगे."
नगर राजनीति में यह चयन कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और दिशा का प्रतीक माना जा रहा है. अब देखना होगा कि विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस किस तरह नगर हित में सक्रियता दिखाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB