कबीरधाम जिला के शिक्षा विभाग में 2 अरब 18 करोड़ रुपये की गड़बड़ी, ऑडिट के दौरान मामला उजागर, BEO ऑफिस के दो बाबू सस्पेंड

2.18 billion rupees worth of irregularities in the education department of Kabirdham district, the matter came to light during an audit, two clerks of the BEO office have been suspended.

कबीरधाम जिला के शिक्षा विभाग में 2 अरब 18 करोड़ रुपये की गड़बड़ी, ऑडिट के दौरान मामला उजागर, BEO ऑफिस के दो बाबू सस्पेंड

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में पिछले दिनों शिक्षा विभाग में 218 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के आरोप BEO संजय जायसवाल के ऊपर लगे थे. इस मामले में BEO की सफाई और जांच के बाद दो कर्मचारियों माया कसार और योगेंद्र कश्यप को सस्पेंड कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कबीरधाम के जिला शिक्षा अधिकारी ने BEO कवर्धा के कार्यालय की ऑडिट कराई. जिसमें टीम ने 218 करोड़ रुपये का कोई भी हिसाब-किताब नहीं मिलने संबंधी रिपोर्ट दी. इससे शिक्षा विभाग में तहलका मच गया. इस गंभीर मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए यहां के तत्कालीन BEO संजय जायसवाल को नोटिस जारी किया.
हालांकि जायसवाल ने मीडिया को दिए गए बयान में बताया कि उन्होंने नोटिस मिलने के पहले ही सारे बिल व्हाउचर और अन्य दस्तावेज BEO और DEO कार्यालय को सौंप दिए थे. जायसवाल ने यह भी आरोप लगाया कि उनके समय लेखा-जोखा प्रभारी योगेंद्र कश्यप ने कोई मदद नहीं की गई और बिल व्हाउचर का संधारण नहीं किया. जिसके चलते भ्रम की स्थिति बनी. जबकि 218 करोड़ की रकम शिक्षकों के वेतन से संबंधित थी. जायसवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान योगेंद्र कश्यप को सस्पेंड करने की अनुशंसा भी की थी. लेकिन उसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई.
अब जब मामले की जांच हुई तब तत्कालीन BEO कार्यालय में पदस्थ रहे योगेंद्र कश्यप और वर्ग–2 कर्मचारी माया कसार को सस्पेंड कर दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा.
बहरहाल इस मामले में पूर्व BEO संजय जायसवाल को क्लीन चिट नहीं मिली है और उन पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है. उनके ऊपर कार्य में लापरवाही और स्टाफ पर अंकुश बना पाने में अक्षमता के आरोप लग रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB