स्कूल में पत्ता गोभी सब्जी खाने के बाद 24 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, फूड प्वाइजनिंग की आशंका; स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया दौरा
24 children fell ill after eating cabbage at school, food poisoning suspected; Health Department team visited.
कोंडागांव : बस्तर जिले में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला अरंडवाल में मिड-डे-मील के बाद 24 बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई. खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों का इलाज किया गया. सभी बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है. जबकि एक छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में भर्ती कराया गया है.
इस मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. मिली जानकारी के मुताबिक बच्चों ने मध्यान्ह भोजन में पत्ता गोभी की सब्जी खाई थी. जिसके बाद उन्हें उल्टी, कमजोरी और घबराहट की शिकायत हुई. शिक्षक सुनील मिंज और नीला राम बघेल ने बताया कि मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों को एल्बेंडाजोल (फाइलेरिया रोधी) गोली भी दी गई थी.
बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही आरएमए राजेंद्र कुमार साहू समेत अन्य मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार शुरू किया। कुल 24 बच्चे बीमार पाए गए. जिनमें 10 बालक और 14 बालिकाएं शामिल हैं. कक्षा दूसरी की छात्रा मंगली उम्र 8 साल पिता फूलसिंह को ज्यादा कमजोरी महसूस होने पर निगरानी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में भर्ती किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



