जिले में बढ़ रहा तेंदुआ का आतंक, घर में घुसे तेंदुए को पालतू कुत्ते ने भगाकर बचाई परिवार के सदस्यों की जान, इलाके में दहशत का माहौल
The terror of leopard is increasing in the district, the pet dog saved the lives of the family members by chasing away the leopard that entered the house, an atmosphere of panic in the area
कांकेर : कांकेर जिले में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है. शहर के नजदीक स्थित मनकेसरी गांव में बीती रात एक तेंदुआ घर में घुस गया. हालांकि एक बड़ी घटना उस समय टल गई जब घर में मौजूद पालतू कुत्ता तेंदुए से भिड़ गया. इस साहसी कुत्ते ने न सिर्फ अपने मालिक के परिवार को सुरक्षित रखा. बल्कि तेंदुए को भगाने में भी अहम किरदार निभाया.
रात 10 बजे तेंदुआ ने आबादी वाले इलाके में घर में घुसने की कोशिश की. लेकिन बीच में एक पालतू कुत्ता खड़ा था. जो उसके राह की बाधा बन गया. तेदुए ने कुत्ते का शिकार करने की भी कोशिश की और उसे जबड़े में जकड़ लिया लेकिन फिर भी पालतू कुत्ते ने मुकाबला किया और उसे घर से बाहर खदेड़ा. तेंदुए को देख घबराए हुए लोग घर के बाहर आने से डर रहे थे.
इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. स्थानीय लोग लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में तेंदुओं के घुसने से फिक्रमंद हैं. घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. जिसमें तेंदुए और कुत्ते की भिड़ंत साफ देखी जा सकती है.
वन विभाग और प्रशासन से लोगों ने इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने सुरक्षा उपायों और तेंदुओं को जंगल में वापस भेजने के लिए फौरन कदम उठाने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



