छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, बारातियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटी, मची अफरा-तफरी, एक की मौत, 4 बच्चे, 2 महिलाएं और दो पुरुष घायल, पसरा मातम

Road accident in Chhattisgarh: A speeding pickup truck carrying wedding guests overturned, causing chaos, one person dead, four children, two women and two men injured, leading to widespread mourning.

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, बारातियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलटी, मची अफरा-तफरी, एक की मौत, 4 बच्चे, 2 महिलाएं और दो पुरुष घायल, पसरा मातम

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. जहां बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक बाराती की मौत हो गई. जबकि 8 बाराती घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यह हादसा पूसपाल गांव के पहाड़ी मार्ग पर हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक शादी की बारात में शामिल होकर लौट रही पिकअप जैसे ही पहाड़ी रास्ते से गुजर रही थी. तभी ड्राइवर का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायलों में 4 बच्चे, 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं.
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. लेकिन कुछ की हालत पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t