शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, दोबारा प्रेग्नेंट हुई तो विवाह से इंकार, पुलिस ने आरोपी लोकेश किया गिरफ्तार
Raped for five years on the pretext of marriage, forced abortion when she became pregnant, refused to marry when she became pregnant again, police arrested accused Lokesh.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में फरसाबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर शादी से इंकार करने का गंभीर मामला सामने आया. पुलिस ने आरोपी लोकेश उम्र 28 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 अप्रेल 2026 को थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 21 साल की पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन साल पहले उसके गांव का ही आरोपी लोकेश, उसे प्यार करता हूं कहकर पीड़िता को झांसे में लिया था. और शादी करूंगा बोला था. तब से पीड़िता और आरोपी के बीच आपस में बातचीत होती रहती थी. इसी दौरान 15 फ़रवरी 2023 को रात में आरोपी, प्रार्थिया के घर आया और पीड़िता को चलो घूमकर आते हैं कहकर अपने घर ले गया. और अपने कमरे में आरोपी अकेले सोता था. कमरे में ले जाकर शादी का झांसा देते हुए पीड़िता के साथ सेक्स किया. इसी तरह पीड़िता गर्भवती हो गई.,और आरोपी के द्वारा पीड़िता का गर्भपात करा दिया.
आरोपी ने तब से पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण लगातार किया जाता रहा. पीड़िता के द्वारा शादी के लिए पूछने पर, बाद में शादी करेंगे कहता रहता था. और शादी की बात को टाल देता था. इसी दौरान 19 सितम्बर 2025 को आरोपी के द्वारा फिर पीड़िता को अपने घर ले जाकर शादी का झांसा देकर सेक्स किया. जिससे पीड़िता फिर से गर्भवती हो गई. अब पीड़िता के द्वारा शादी के लिए पूछने पर, आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया.
इस मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना फरसाबहार में भादवि की धारा 366,376,376(2)(N),318 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया. पुलिस ने आरोपी लोकेश उम्र 28 साल को उसके घर से हिरासत में लिया. पूछताछ पर आरोपी के द्वारा जुर्म कबूल करने और जुर्म का सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
आरोपी
लोकेश उम्र 28 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



