कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलकर होटल में दुष्कर्म, कारोबारी प्रशांत नरंग पर अश्लील वीडियो बनाकर 8 महीने तक ब्लैकमेल का आरोप, FIR दर्ज, आरोपी फरार
Rape in a hotel after spiking a cold drink with an intoxicant; businessman Prashant Narang accused of blackmailing the victim for eight months after recording an obscene video; FIR registered, accused absconding.
बिलासपुर : बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. मुंगेली नाका के पास सिलाई का काम करने वाली 37 साल की महिला ने 27 खोली निवासी रियल एस्टेट कारोबारी प्रशांत नरंग उर्फ बंटी नरंग पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर करीब आठ महीने तक ब्लैकमेल करने और शादी का झांसा देकर लगातार शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है.
पीड़िता के मुताबिक सितंबर 2024 में जेल से छूटने के बाद प्रशांत नरंग ने खुद को मददगार बताते हुए भरोसा जीता. उसने हाईकोर्ट के बड़े वकील से केस खत्म कराने का झांसा दिया और 8 सितंबर 2024 को होटल ईस्ट पार्क बुलाया. आरोप है कि वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया गया और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया गया.
महिला का आरोप है कि इसके बाद प्रशांत नरंग वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार एक चर्चित होटल बुलाता रहा और अप्रैल 2025 तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा. इस दौरान उसने शादी का झांसा भी दिया और कभी दूसरी पत्नी की तरह रखने, तो कभी धोखा नहीं देने की बातें करता रहा.
जब पीड़िता ने विरोध किया और वीडियो डिलीट करने की मांग की. तो आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि “ऊपर तक मेरी पहुंच है. बड़े-बड़े पुलिस अधिकारी मेरे ऑफिस आते हैं. मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता.” इतना ही नहीं, दुकान बंद कराने, झूठे केस में फंसाने और जान से मारने तक की धमकी देने का भी आरोप है.
पीड़िता का कहना है कि स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर उसने डाक के जरिए पीएमओ सहित उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी है. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशांत नरंग उर्फ बंटी नरंग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(एम), 308(2) और 351(3) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सवाल यही है…
अगर पीड़िता के आरोप सही हैं, तो क्या रसूख और धमकियों के सहारे महीनों तक कानून को चुनौती दी जाती रही? वही इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी मामला दर्ज होते ही फरार हो गया है. जिसकी तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी हुई है. साथ ही पुलिस ने आरोपी का सुराग देने की भी अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



