छत्तीसगढ़ में अब अर्धविक्षिप्त महिला को बनाया हवस का शिकार, आरोपियों ने वीडियो बनाया और खींचीं अश्लील तस्वीरें, तीन आरोपी गिरफ्तार

Now in Chhattisgarh, a semi-insane woman was made a victim of lust, the accused made a video and took obscene pictures, three accused arrested

छत्तीसगढ़ में अब अर्धविक्षिप्त महिला को बनाया हवस का शिकार, आरोपियों ने वीडियो बनाया और खींचीं अश्लील तस्वीरें, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली : मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में एक अर्धविक्षिप्त महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  
मिली जानकारी के मुताबिक 19 दिसंबर शाम करीब 4 बजे महिला नहाने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान ग्राम पड़ियाइन के तीन युवक राजू टंडन, बिरीज रात्रे और जलेश कुमार रात्रे ने उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर बिठाया और अमलीकापा खार में ले गए. वहां तीनों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया.
दरिंदगी की हदें पार करते हुए आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाया और अश्लील तस्वीरें भी खींचीं. जब गांव वालों को इस घटना की जानकारी मिली. तो उन्होंने फौरन आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.
खबर मिलने पर जरहागांव पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया. महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता और उसकी मां के बयान लिया. और पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया.
यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करती है. जहां एक अर्धविक्षिप्त महिला को दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

आरोपी
राजू टण्डन पिता राजकुमार उम्र 22 साल
बिरीज रात्रे पिता चंदू उम्र 30 साल
जलेश कुमार रात्रे पिता लीलदास उम्र 21 साल
सभी निवासी ग्राम पड़ियाइन, थाना पथरिया जिला मुंगेली