नकटी गांव में बुलडोजर एक्शन के बाद 40-50 साल से रह रहे परिवारों को अतिक्रमण का नोटिस, तीन दिन के भीतर हटाना होगा मकान, मचा हड़कंप

Following bulldozer action in Nakti village, families residing there for 40–50 years have received encroachment notices; they must remove their houses within three days, sparking panic.

नकटी गांव में बुलडोजर एक्शन के बाद 40-50 साल से रह रहे परिवारों को अतिक्रमण का नोटिस, तीन दिन के भीतर हटाना होगा मकान, मचा हड़कंप

बिलासपुर/कोटा : बिलासपुर जिले के कोटा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुरी के आश्रित ग्राम डोलमोहा के ग्रामीण मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले 40-50 साल से इस जमीन पर रह रहे हैं और कई परिवारों ने शासन की योजनाओं के तहत पक्के मकान भी बना लिए हैं. इसके बावजूद पंचायत ने उन्हें बेजा कब्जाधारी बताते हुए तीन दिन के भीतर मकान हटाने का नोटिस जारी किया है.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उन पर दबाव बनाया जा रहा है और महिलाओं को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच, नोटिस पर रोक और वर्षों से निवासरत परिवारों को उसी स्थान का पट्टा देने की मांग की है. वहीं पंचायत के नोटिस में सार्वजनिक श्मशान घाट की जमीन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं. अब मामले में प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?