अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई के बाद मकान आवंटित नहीं होने पर पेट्रोल व माचिस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिला, मचा हड़कंप

When the house was not allotted even after action against encroachment a woman reached the collectorate with petrol and matchsticks created a stir

अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई के बाद मकान आवंटित नहीं होने पर पेट्रोल व माचिस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिला, मचा हड़कंप

बिलासपुर : बिलासपुर कलेक्ट्रेट में आज उस वक्त हड़कंप मैच गया जब पेट्रोल और माचिस लेकर पहुंची एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की. महिला ने कलेक्ट्रेट में आवास की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. इस दौरान कुछ समय के लिए कलेक्टोरेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही की मौके पर मौजूद लेडी कॉन्स्टेबल ने उसे समय रहते रोक लिया और उसके पास से पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस छीन ली.
मिली जानकारी के मुताबिक चांटीडीह में हाल ही में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान महिला संध्या केशरवानी ऊर्फ लक्ष्मी केशरवानी पति दीपक केशरवानी का घर तोड़ा गया था उसे अशोक नगर स्थित अटल आवास आवंटित किया गया. उसे अपना पुराना घर ही चाहिए. अटल आवास में किसी तरह की सुविधा नहीं है. परिवार को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है. मेलापारा स्थित घर तोड़ते समय वादा किया गया था कि अच्छा मकान दिया जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उसे अपने पुराना घर ही चाहिए. या शासन उसे अपने घर की तरह ही दूसरा घर आवंटित करे. इसलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है.
हालात को कंट्रोल करने के लिए सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को समझाने की कोशिश की गई. उस वक़्त पति दीपक केशरवानी भी मौजूद था.
अतिक्रमण पर तीन माह पहले निगम ने चलाया था बुलडोजर
बिलासपुर के चांटीडीह, मेलापारा में अतिक्रमण पर बने 742 मकानों को तीन माह पहले नगर निगम ने तोड़ दिया था. इसके बाद निगम अधिकारी द्वारा कब्जे में बसे 1160 लोगों को खमतराई, बहतराई में बने प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट करने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया है. 400 परिवारों को पहले ही शिफ्ट कराया गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कलेक्टर ने दिया आदेश
कलेक्टर से मिलकर महिला ने बताया कि उसका नाम संध्या केशरवानी ऊर्फ लक्ष्मी रजक है. पति का नाम दीपक केशरवानी है. महिला ने जानकारी दी कि हमने लव मैरिज किया है. कलेक्टर के सामने आवास संबधित परेशानियों को रखा. कलेक्टर ने निर्देश दिया कि आवास संबधित कार्य के लिए आवेदन लेकर निगम कार्यालय जाएं. और अपनी परेशानियों को रखें. महिला ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसे घर नहीं मिला तो कलेक्टर कार्यालय के सामने आत्मदाह करेगी.
कलेक्टर आदेश पर नगर सैनिक महिला और उसके पति को निगम कार्यालय लेकर गये. पति और पत्नी को भवन अधिकारी से मिलवाया. महिला ने अधिकारी से आवास की मांग की. भवन अधिकारी ने घटनाक्रम की जानकारी के बाद कहा कि आवास के लिए करे. साथ ही जरुरी दस्तावेज भी पेश करें. इस मामले को अधिकारियों के सामने रखा जाएगा.
कलेक्टर से मिली फटकार
अधिकारी के जवाब से नाराज  महिला अपने पति के साथ दुबारा कलेक्टर कार्यालय पहुंची. इस बार उसने फिर से जमकर हंगामा किया. और कलेक्टर से मिलने का प्रयास किया. मामले की जानकारी के बाद कलेक्टर ने महिला को डांटा फटकारा. और समझाने का प्रयास भी किया. कलेक्टर ने कहा कि निगम आयुक्त से मिले. अपनी परेशानी को रखें. मैने फोन कर दिया है. कलेक्टर के उत्तर से नाराज महिला ने चीखना चिल्लाना शुरु कर दिया.
पति को सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ा
घटनाक्रम से नाराज कलेक्टर ने तत्काल पुलिस को आदेश दिया कि महिला के पति दीपक रजक का मुलायजा कराएं. और महिला को निगम आयुक्त मिलवायें. आदेश मिलते ही पुलिस ने दीपक केशरवानी को धर दबोचा. सीधे पुलिस लाइन थाना के हवाले किया. इस बीच महिला लक्ष्मी रजक ने आयुक्त से मुलाकात कर आवासा की मांग को दुहराया. निगम कमिश्नर ने भी दुहराया कि आवेदन और जरूरी  दस्तावेज पेश करें. इसके बाद मामले मैें विचार किया जाएगा. परेशानियों का पता लगाया जाएगा.
पुलिस को माफीनामा
पति के पकडे जाने की जानकारी के बाद महिला संध्या केशरवानी सीधे सिविल लाइन पहुंची. पुलिस के समझाने पर महिला और उसके पति ने थाने को माफीनामा लिखकर दिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया.  करीब तीन घंटे तक चले हंगामा के बाद महिला अपने घर लौटी. सुूत्रों ने बताया कि महिला और उसके पति को किसी ने जानबूझकर भेजा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb