15 साल से अकेली रह रही महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या?, पुलिस कर रही मामले की जांच
Dead body of a woman living alone for 15 years found in suspicious condition sensation spread in the area murder or suicide police is investigating the case
बिलासपुर : सिविल थाना क्षेत्र के तिलकनगर में शुक्रवार शाम 7:30 बजे 44 साल की महिला जॉली सुखनंदन की लाश उनके घर के रुम में सोफे पर पाई गई. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने सिविल लाइन थाने में खबर दी.
खबर मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच के बाद मर्ग कायम किया. शव को फिलहाल कमरे में लॉक कर दिया गया है. जांच में पता चला है कि जॉली की शादी 15 साल पहले हुई थी. लेकिन सिर्फ तीन महीने बाद ही उन्होंने अपने पति से अलग होकर मायके में अकेले रहना शुरु कर दिया था.
घटनास्थल पर पुलिस को घर का दरवाजा पूरी तरह खुला मिला. यह साफ़ नहीं है कि यह मामला हत्या का है या खुदकुशी का है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



