शराब दुकान के पास पैदल जा रहे युवक को स्कूटी सवार ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत, वहां मालिक भी घायल. अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
A young man walking on foot near a liquor shop was hit by a scooter rider he died during treatment the owner was also injured there Hospitalized police engaged in investigation
कोरबा : कोरबा जिले में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का सिलसिला लगातार जारी है. सीविल लाईन थानांतर्गत रामपुर शराब दुकान के पास स्कूटी सवार युवक ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया. गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मिली जानकरी के मुताबिक मृतक रघुवीर कौशिक मूल रुप से जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र का निवासी था. वहीं हादसे को अंजाम देने वाले व्यक्ति का नाम गंगाराम है. जो लालघाट बस्ती का निवासी है. इस दुर्घटना में वह भी घायल हो गया है. मृतक आरकेटीसी कंपनी में ट्रक चालक का काम करता है. और भदरापारा में किराए के मकान में निवास करता है. मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



