पत्नी से विवाद के बाद युवक ने पी लिया कीटनाशक, जहर खाने से युवक की इलाज के दौरान मौत, मरने से पहले बनाया वीडियो, इन लोगों से मांगी माफी
After a dispute with his wife the young man drank pesticide died during treatment after consuming poison made a video before dying apologized to these people
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक ने कीटनाशक दवा पीकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपनी परेशानी को बताया. इस दौरान उसने अपनी पत्नी से हुए अनबन के लिए माफी मांगते हुए अपने परिजनों से भी माफी मांगी और खेत के बीच में कीटनाशक पी लिया. घटना की खबर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के किरित गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवागढ़ थाना के किरित गांव का रहने वाला मुकेश कुमार धीवर 8 साल पहले अपने ही गांव की युवती से लव मैरिज किया था. लेकिन कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसकी पत्नी घर छोड़कर अपने घर चली गई. साथ ही दो बच्चों को भी ले गई. पत्नी से दूर होकर पति ने अपने परिजनों से भी विवाद किया और पत्नी को मनाने की कोशिश की.
इसके बाद भी रिश्तों में सुधार नहीं आने पर युवक ने अपनी जिंदगी को खत्म करने की ठान ली और 15 सितंबर को खेत में कीटनाशक दवा लेकर पहुंचा. जहां युवक ने अपने मौसा सहित परिवार के लोगों को अपनी परेशानी बताई और अपनी पत्नी को भी अपने दिल की बात बताई. उसने जहर पीने से पहले अपनी पत्नी को बार-बार समझाने की कोशिश की और कहा इस वीडियो को देखने के बाद अपने प्यार का एहसास होने की उम्मीद जताई.
15 सितम्बर की दोपहर 2:30 बजे से 3 बजे के बीच खेत मे कीटनाशक दवा (ऑल क्लियर) लेकर पंहुचा. वीडियो बनाते हुए 200 ML की एक ढक्कन में पी गया. जिसके बाद तबियत बिगड़ी परिजनों को जानकारी मिलने पर परिवार के लोग खेत में पहुंचे. उसकी नाजुक हालत देखकर फौरन इलाज के लिए नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया
जहा प्रथिमक उपचार के बाद रेफर किया गया. परिजन प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे. इस दौरान आज 17 सितंबर को मौत हो गई. इस मामले में नवागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



