खदान में ड्यूटी पर तैनात जवान ने अपनी सर्विस राइफल एके 47 से खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
The soldier on duty in the mine shot himself with his service rifle died on the spot reason unknown police engaged in investigation
कोरबा : कोरबा जिले में SECL की कुसमुंडा खदान में ड्यूटी पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स (TSR) के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई. वारदात शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है. यह मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है.
त्रिपुरा राइफल्स के जवान का नाम आजाद सिंह है. सर्विस राइफल (AK-47) से खुद पर फायरिंग की है. मौके पर खून ही खून बिखरा मिला. फायरिंग की आवाज सुनने के बाद खदान में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. जानकारी मिलते ही SECL और त्रिपुरा राइफल्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिर खबर कुसमुंडा थाने को दी गई. वहीं पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक रुपक शर्मा ने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है. फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची है. खदान में इस तरह की यह पहला मामला है.
पुलिस ने बताया कि लाश के पास से एक मोबाइल मिला है. वहीं हेडफोन भी गले के पास रखा हुआ था. अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत से पहले उसने किसी से फोन पर बातचीत की है. इसके बाद उसने यह कदम उठाया है.
SECL के PRO डॉ. सनीश चन्द्र ने बताया कि TSR आजाद सिंह शुक्रवार की रात सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था. जवान ने खुद को कोल स्टाफ नंबर 29 के पास अपनी सर्विस राइफल से गोली मारी है. उनके साथियों ने जानकारी दी है कि पारिवारिक विवाद से जवान तनाव में था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



