दो महीने से नहीं मिला वेतन, परेशान कर्मी ने पी लिया जहर, केबल ऑपरेटर विक्की गुलाटी पर लगाया आरोप, कर्मचारी- बच्चों को भूख से बिलखता नहीं देख सकता

Salary not received for two months upset employee drank poison accused cable operator Vicky Gulati employee cannot see children crying due to hunger

दो महीने से नहीं मिला वेतन, परेशान कर्मी ने पी लिया जहर, केबल ऑपरेटर विक्की गुलाटी पर लगाया आरोप, कर्मचारी- बच्चों को भूख से बिलखता नहीं देख सकता

कोरबा : दो महीने से वेतन नहीं मिलने की वजह से केबल कर्मी ने जहर का सेवन कर लिया. परिजनों ने फौरन उसे अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसकी जान बचा ली. केबल कर्मी ने एक केबल ऑपरेटर विक्की गुलाटी पर आरोप लगाया है कि उसने दो महीने का वेतन नहीं दिया है. जिसकी वजह से उसके परिवार के सामने भूख मरने की हालत पैदा हो गई है.
मेडिकल कॉलेज कोरबा में भर्ती रविंद्र सिंह निवासी पोड़ी बहार कोरबा ने सुबह जहर का सेवन कर लिया. जैसे ही इसकी भनक परिजनों को लगी इसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया. इस युवक का कहना है कि वह घंटाघर कोरबा में स्थापित एक केबल नेटवर्क में काम करता है. उसे हर महीने 8000 रुपए देने का आश्वासन दिया गया. लेकिन पिछले दो महीने से उसे वेतन नहीं दिया गया. जिसकी वजह से उसके परिवार के सामने भूख मरने की हालत पैदा हो गई है. बच्चों का भूख से बिलखता देख और पत्नी के ताने से परेशान होकर उसने जहर का सेवन कर लिया. रविंद्र ने केबल ऑपरेटर विक्की गुलाटी की इस मामले का गुनाहगार बताया है.
मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने रविंद्र का बयान लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की खबर सिविल लाइन पुलिस को दे दी है.
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर युवक का बयान दर्ज किया गया है. उसने बताया कि घंटाघर स्थित एक लोकल टीवी नेटवर्क में काम करता है और उसे पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है. दीपावली सीजन होने की वजह से वो वेतन की मांग कर रहा था. नहीं मिलने पर वह मानसिक रुप से परेशान हो गया था. इसके बाद वह घर पहुंचा और वेतन को लेकर पत्नी से विवाद हुआ और उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb