जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान, जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान समेत चार लोगों की खिलाफ गैंगरेप का आरोप, पीड़िता के साथ कई महिलाएं पहुंची थाना

Allegation of gang rape against four people including District BJP President Subhash Jalan District CEO Prateek Pradhan many women reached the police station along with the victim

जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान, जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान समेत चार लोगों की खिलाफ गैंगरेप का आरोप, पीड़िता के साथ कई महिलाएं पहुंची थाना

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सारंगढ़ जिले में भाजपा की छवि को लगा जबरदस्त झटका  जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान सहित अन्य चार सहयोगियों पर दुष्कर्म और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. पीड़ित महिला अपने पति को लेकर सैकड़ो लोगों के साथ जिला कलेक्टर के दफ्तर पहुंची.
हाल ही में पुलिस थाने में दर्ज एक शिकायत से तहलका मचा दिया है. जिसमें पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसके पति को नौकरी से निकाले जाने के धमकी देकर उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया.
शिकायत के अमुताबिक भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने पीड़िता के पति को नौकरी से निकाले जाने का बहाना बनाकर धमकाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया. शिकायत में यह भी आरोप है कि इस घटना में शामिल भाजपा नेता ने अन्य साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. जिसके परिणामस्वरुप पीड़िता को शारीरिक और मानसिक चोटें आई. आरोप के मुताबिक आरोपी नेता ने पीड़िता और उसके परिवार को गंभीर धमकियां दीं. जिसमें जान से मारने और ब्लैकमेल करने की बातें भी शामिल थी.
पीड़िता का आरोप है कि 13 अप्रैल 2024 को यह घिनौनी घटना हुई. जब उसे बिलाईगढ़ के एक स्थानीय स्थान पर बुलाया गया। वहां पर उसे बलात्कार का शिकार बनाया गया और धमकी दी गई कि अगर उसने इस घटना की शिकायत की तो उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इसके बाद 30 अप्रैल 2024 को फिर से उसे बुलाकर दुबारा शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ा.
पीड़िता ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सीईओ प्रतीक प्रधान, सहकारिता सीईओ माखन सिंह कंवर और समिति प्रबंधक मोतीलाल प्रधान के खिलाफ आरोप लगाया है.
पिड़िता ने बताया कि इसके कारण से उसको इन्फेंक्शन हो गया और बच्चादानी का आपरेशन करना पड़ा. पिड़िता ने बताया कि उसको धमकी भी दिया गया कि किसी को कुछ बताओगी तो जान से हाथ धो बैठोगी. इस मामले में उसको घर आकर एक बड़े नेता ने धमकी दिया और विडियो बनाकर रखने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दिया। जिससे वह डरी हुई है.
इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद सारंगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है और मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.
इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरु कर दी है, लेकिन आरोपियों की ताकतवर राजनीतिक स्थिति के चलते निष्पक्ष जांच पर सवाल उठ रहे हैं? इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. और इसे आने वाले चुनावों में भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया जा रहा है.
अब यह देखना अहम होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में कितनी पारदर्शिता से काम करता है और दोषियों को कब तक सजा दिलाई जा सकेगी.
आरोप लगाने वाली महिला के पति ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह कलेक्टोरेट में ही आत्मदाह कर लेंगे. जानकारी के मुताबिक पीड़िता का पति धान खरीदी केंद्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर काम करता था. लेकिन किसी वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. इसके बाद वह मदद की मांग लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के पास पहुंची थी.
पिडित महिला ने एसपी सारंगढ़ को 19 अक्टूबर को शिकायत किया था. लेकिन 4 दिन होने के बाद भी मामले में एफआईआर दर्ज नही हुई. कार्यवाही नही होने पर कलेक्टोरेट मे आत्मदाह की दिया चेतावनी दे डाली.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb