गैंगरेप की आशंका पर शोर मचाने लगी महिला, गला घोंटकर हत्या, पुलिस ने कत्ल के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
The woman started shouting on the suspicion of gang rape, was strangled to death, police arrested two accused of murder and sent them to jail
रायगढ़ : रायगढ़ जिला में छाल क्षेत्र के ग्राम बांधापाली में 10 जून को हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 जून को बांधापाली बादीपारा निवासी श्रीमती रमिला कंवर उम्र 30 साल का शव उसके कमरे में संदिग्ध हालत में पाया गया. मृतिका की साड़ी का एक छोर उसके गले में गांठ के रुप में बंधा था. जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई. दूसरे दिन खबर मिलते ही थाना प्रभारी छाल निरीक्षक मोहन भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव व घटनास्थल का निरीक्षण किया.
12 जून को शॉट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि गला घोंटने से दम घुटने की वजह से महिला की मौत हुई है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अप.क्र. 133/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया.जांच में सामने आया कि मृतिका का गांव के ड्राइवर अनिमिष वैष्णव उर्फ सूरज उर्फ बिट्दु से बातचीत होती थी. जो घटना के बाद से फरार था.
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में टीआई छाल मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में टीमों का गठन कर संदेही की पतासाजी शुरु हुई. संदेही अनिमिष वैष्णव की पतासाजी में पुलिस टीम लग गई लेकिन अनिमिष वैष्णव न मोबाइल का उपयोग कर रहा था न ही घर वालों के संपर्क में था. अब पुलिस ने उसके साथी ड्रायवरों से एक-एक कर पूछताछ की और उन्हें टीआई ने व्यक्तिगत नंबर देकर संदेही के संपर्क करने पर खबर देने अपना मुखबीर बनाये और रणनीति कारगर साबित हुई पुलिस को मिले एक संदिग्ध नंबर के लोकेशन पर टीम रायपुर रवाना हुई और संदेही अनिमिष वैष्णव को रायपुर में पकड़ा गया.
जिसने पूछताछ में गांव के ही बुधवाराम सिदार के साथ 10 जून की रात महिला की साड़ी से गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल की. पुलिस ने बुधवाराम को भी गिरफ्तार कर लिया.
दोनों ने बताया कि घटना वाले दिन शाम को साथ खाये-पीये तब अनिमिष वैष्णव ने बुधवाराम को महिला के घर जाने की जानकारी दी थी. अनिमिष वैष्णव पहले महिला के घर पहुंचा थोड़ी देर बाद बुधवाराम भी आ गया. दोनों को देखकर महिला डर गई और उनके गलत नीयत को भांप कर शोर मचाने की कोशिश की. जिस पर पहले उसका मुंह दबाया गया और फिर महिला के किसी को घटना बता देने के डर से दोनों ने मिलकर महिला का उसी के साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर फरार हो गये.
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हसिया का हत्था सहित दुसरे सबूत बरामद किए हैं. बुधवाराम शुरु में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा. लेकिन तकनीकी व भौतिक सबूतों के सामने सच्चाई उजागर हो गई. इस मामले में बीएनएस की धारा 3(5)BNS भी जोड़ी गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया.
आरोपी
(1) अनिमिष वैष्णव उर्फ सूरज उर्फ बिट्दु पिता विजय दास वैष्णव उम्र 26 साल साकिन बांधापाली थाना छाल जिला रायगढ़ (छ.ग)
(2) बुधवा राम सिदार पिता स्व अर्जुन सिंह सिदार उम्र 55 साल साकिन बांधापाली थाना छाल जिला रायगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



