गलत इलाज से बेटे के पैर में हुआ इन्फेक्शन, बच्चे के इलाज को लेकर हुआ विवाद, पिता ने कर दी डॉक्टर की पिटाई, आरोपी की तलाश जारी

Son's leg got infected due to wrong treatment, dispute arose over child's treatment, father beat up the doctor, search for the accused continues

गलत इलाज से बेटे के पैर में हुआ इन्फेक्शन, बच्चे के इलाज को लेकर हुआ विवाद, पिता ने कर दी डॉक्टर की पिटाई, आरोपी की तलाश जारी

कोरबा : कोरबा जिला के कोसाबाड़ी स्थित थवाईत नर्सिंग होम में डाक्टर चैंबर में उस समय  विवाद ने तूल पकड़ लिया जब एक युवक ने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुबोध थवाईत से बहस के दौरान उन पर हाथ उठाते हुए बहसबाजी करते हुए थप्पड़ जड़ दिया. इसका वीडियो भी सामने आया है. इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने अपने बच्चे का इलाज डॉ. थवाईत से कराया था. उसे इंजेक्शन लगाया गया. जिसके बाद कथित रुप से बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और इन्फेक्शन हो गया. डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी. लेकिन परिजन बच्चे को रायपुर ले गए. जहां एक अन्य चिकित्सक ने बिना ऑपरेशन के ही बच्चे का इलाज कर दिया. इसी बात से खफा होकर मंगलवार दोपहर युवक थवाईत नर्सिंग होम पहुंचा और डॉक्टर सुबोध से पहले तीखी बहस की. फिर अचानक थप्पड़ मार दिया.
घटना के बाद डॉ. सुबोध थवाईत ने सिविल लाइन थाना पुलिस को इसकी खबर दी. फिलहाल पुलिस मारपीट करने वाले युवक की पहचान करने में जुटी हुई है. यह शख्स कौन है और कहां का निवासी है. इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है. वरिष्ठ चिकित्सक के साथ इस तरह की चैम्बर में घुसकर अभद्रता की चिकित्सा जगत में कड़ी निंदा की जा रही है. डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB