जमीन विवाद में 2 सगे भाइयों की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, नाम बदलकर रायपुर और नवागढ़ में छुपे आरोपी, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

In a land dispute two real brothers were crushed to death by a tractor the accused changed their names and hid in Raipur and Navagarh police arrested 4 accused

जमीन विवाद में 2 सगे भाइयों की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, नाम बदलकर रायपुर और नवागढ़ में छुपे आरोपी, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुंगेली : प्रार्थी नरेन्द्र पाटले निवारी बुधवारा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली 25 अगस्त 2024 को देहाती नालसी अपराध दर्ज कराया कि प्रार्थी लोग सात भाई हैं. 1.भागबली पाटले, 2.कौशल पाटले, 3.वकील पाटले, 4.रामबली पाटले, 5.माखन पाटले, 6.केजुराम पाटले 7. मैं नरेन्द्र पाटले हैं. सभी भाई अलग-अलग रहते हैं. प्रार्थी के पिता तोरन पाटले और मां अमरिका बाई पाटले बड़े भाई केजुराम पाटले के साथ रहते हैं. प्रार्थी के पिता तोरल पाटले द्वारा पैतृक जमीन का बंटवारा पहले ही कर दिया है और 10 एकड़ जमीन अपने नाम पर रखा है. इसी जमीन को अपने-अपने नाम चढाने की बात को लेकर पहले से आपसी विवाद चल आ रहा है.
25 अगस्त 2024 को प्रार्थी के बड़े भाई भागबली पाटले, वकील पाटले, कौशल पाटले, भाभी संतोषी ग्राम गिगतरा खार आरोपी माखन पाटले के घर के पास खेत में काम करने के लिये गए थे उसी समय दूसरे खेत में काम कर रहे केजूराम पाटले, रामबली पाटले के साथ मेढ़ की मिट्टी गिरने की बात लेकर विवाद हुआ था.
फिर करीब दोपहर 2 बजे खेत से काम कर वापस आते समय भागबली पाटले, वकील पाटले, कौशल पाटले, संतोषी आरोपी माखन पाटले के घर के पास पहुंचे थे उसी समय आरोपीगण तोरन, माखन, रामबली, श्रीमती चित्ररेखा,श्रीमती रजनी, श्रीमती मिनाक्षी, लल्ला उर्फ जागेन्द्र और नाबालिग बालक एक राय होकर लाठी डण्डा लैस होकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की नियत से मृतक भागबली, मृतक वकील पाटले ,कौशल पाटले, आहिता संतोषी पाटले को लाठी डण्डा से जानलेवा हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाया और आरोपी केजुराम पाटले द्वारा अपने ट्रेक्टर को चलाते लाकर मृतक भागबली पाटले और आहत वकील पाटले को कुचल दिया. जिससे भागबली की मौके ही मौत हो गई थी. घायल वकील पाटले, कौशल पाटले, संतोषी पाटले को घटना मे आई चोट के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां वकील पाटले की भी मौत हो गई.
इस रिपोर्ट पर देहाती अपराध पर से थाना वापसी के बाद असल अपराध क्र. 72/2024 धारा 103(1),109(1) 191(2), 191(3), 190, 61 (2)(a) बी.एन.एस दर्ज किया गया. फरार आरोपियों के पतासाजी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली  एस.आर. घृतलहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा थाना स्टॉफ के लगातार पता साजी कर फरार आरोपियों के रायपुर में होने की जानकारी प्राप्त होने पर थाना प्रभारी द्वारा टीम का गठन किया गया.
आरोपियों के पतासाजी के लिए रायपुर रवाना किया गया. ग्राम सांकरा (सिलतरा) रायपुर में नाकोडा सरिया फैक्ट्री में आरोपी तोरन पाटले, रामबली पाटले, माखन पाटले नाम बदलकर काम करते मिले. जिन्हे हिरासत में लिया गया. फिर आरोपी लल्ला उर्फ जागेन्द्र कुर्रे के नवागढ़ में होने की जानकारी मिलने पर लाला उर्फ जागेंद्र को ग्राम खपरी (नवागढ़) से हिरासत में लेकर थाना लाया गया.
सभी आरेापी को थाना लाकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना कबुल किए और वारदात में इस्तेमाल बांस डण्डा छिपा कर रखे उसे पेश कर जप्त कराया गया. आरोपी 1.तोरन पाटले, 2.रामबली पाटले, 3.माखन पाटले ग्राम बुधवारा (मुंगेली) 4.लल्ला उर्फ जागेन्द्र कुर्रे ग्राम खपरी(नवागढ़) को  3 अक्तूबर 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया. आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगडे़, उप निरीक्षक पारखराम साहू, प्र.आर. 434 मनोज साहू, आर. 214 तीजराम यादव, आर. 124 अजय रावत, पुलिस मित्र हरिश बघेल की भूमिका सराहनीय रही. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb