वनरक्षक भर्ती में एक और अभ्यर्थी की मौत, दौड़ते वक्त बेहोश होकर गिरा युवक, भर्तियों में एक हफ्ते के अंदर तीन लोगों ने तोड़ा दम, मचा हड़कंप

Another candidate died in forest guard recruitment a young man fell unconscious while running three people died in recruitment within a week created panic

वनरक्षक भर्ती में एक और अभ्यर्थी की मौत, दौड़ते वक्त बेहोश होकर गिरा युवक, भर्तियों में एक हफ्ते के अंदर तीन लोगों ने तोड़ा दम, मचा हड़कंप

कोरबा : कोरबा में चल रहे वन रक्षक भर्ती परीक्षा में फिजीकल टेस्ट देने के लिए आए एक अभ्यर्थी की दौड़ने के दौरान मौत हो गयी. पूरा मामला कोतवाली थानांतर्गत इंदिरा स्टेडियम का है. घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वनरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए एक युवक की मौत हो गई. वह दौड़ लगा रहा था. इसी दौरान बेहोश होकर गिर गया. घटना के बाद डॉक्टर मौके पर डॉक्टर्स मौके पर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. आंशका है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इस तरह की भर्ती परीक्षाओं में एक हफ्ते में यह तीसरी मौत है.
वन रक्षक भर्ती की परीक्षा वन विभाग द्वारा प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में लिया जा रहा है. भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने युवक जांजगीर जिला के बाना परसाही से सुखसिंह कंवर उम्र 30 साल कोरबा पहुंचा था. वह परीक्षा में शामिल होने के लिए उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरीडीह स्थित अपने रिश्तेदार के घर आकर रुका हुआ था. सुबह के वक्त भर्ती परीक्षा में शामिल होकर युवक 200 मीटर दौड़ लगाने के दौरान अचानक गिरने के बाद बेहोश हो गया. आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
 पुलिस ने इस घटना पर मर्ग पचंनामा की कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी.
मृत अभ्यर्थी के परिजन जय भारत ने बताया कि सुखसिंह वन रक्षक की परीक्षा देने के लिए एक दिन पहले से उसके घर आया था. सुबह पांच बजे परीक्षा देने के लिए निकला था. स्टेडियम में दौड़ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई. इस बात की जानकारी उसने अपने दोस्तों को दी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI