कैप्सूल वाहन पलटा, शीशा तोड़कर चालक ने बचाई जान, रेत से भरी हाइवा की चपेट में आया स्कूटी सवार, दो भाई गंभीर रूप से घायल

Capsule vehicle overturned, driver saved his life by breaking the glass, scooter rider got hit by a sand-laden Hiva, two brothers seriously injured

कैप्सूल वाहन पलटा, शीशा तोड़कर चालक ने बचाई जान, रेत से भरी हाइवा की चपेट में आया स्कूटी सवार, दो भाई गंभीर रूप से घायल

कैप्सूल वाहन पलटा, शीशा तोड़कर चालक ने बचाई जान

जांजगीर-चांपा : चांपा के मड़वा से फ्रालाई एस लोड कर बलौदाबाजार की तरफ जा रहा एक कप्सूल वाहन कुटरा मोड़ पर पलट गया. बताया जा रहा है कि चालक जय प्रकाश को नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ. कप्सूल वाहन चालक ने गाड़ी के सामने का शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई. यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुटरा गांव की है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

रेत से भरी हाइवा की चपेट में आया स्कूटी सवार, दो भाई गंभीर रूप से घायल

रायपुर/गोबरा नवापारा : नवापारा क्षेत्र से बड़ी  खबर सामने आ रही है. जहां स्कूटी सवार दो अधेड़ हाइवा की चपेट में आ गए. इस घटना में स्कूटी सवार दोनों की हालत नाजुक है. जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. घटना मगरलोड थाना अंतर्गत बड़ी करेली चौकी क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा से करीब 1 किमी दूर सोनकर लॉज के पास स्कूटी सवार 2 लोग हाइवा की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि नवापारा के रहने वाले राजेंद्र ध्रुव और दुकालू ध्रुव स्कूटी में सवार होकर अपनी बहन के घर नवागांव गए थे. मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे वे वापिस घर लौट रहे थे. इस दौरान नवापारा और नवागांव के बीच टर्निंग प्वाइंट में हाइवा की चपेट में आ गए. घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
परिजनों ने बताया कि वे राजेंद्र और दुकालू को लेकर नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे. लेकिन मौके पर मौजूद अस्पताल के स्टाफ ने तकनीकी उपकरण और अन्य सुविधायें न होने का हवाला देकर प्राइवेट अस्पताल भेज दिया. परिजन के मुताबिक घटना में राजेंद्र की हालत ज्यादा नाजुक है. उसके सिर पर गहरी चोट लगी है। वहीं दुकालू को सामान्य चोट आई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI