श्मशान घाट के पास पेड़ पर फांसी लगाकर राज मिस्त्री ने की खुदकुशी, मुक्तिधाम में अज्ञात व्यक्ति ने मचाई तबाही, पुलिस कर रही मामले की जांच

Raj Mistry committed suicide by hanging himself from a tree near the crematorium, an unknown person created havoc in Muktidham, police is investigating the matter

श्मशान घाट के पास पेड़ पर फांसी लगाकर राज मिस्त्री ने की खुदकुशी, मुक्तिधाम में अज्ञात व्यक्ति ने मचाई तबाही, पुलिस कर रही मामले की जांच

मुक्तिधाम में अज्ञात व्यक्ति ने मचाई तबाही

जांजगीर चांम्पा :श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ति के सदस्यों द्वारा कुछ महीने पहले सक्ति नगर के सार्वजनिक मुक्ति धाम में रंग रोगन साफ सफाई और सुंदर लाइटिंग की व्यवस्था सक्ती नगर वासियों के सहयोग से कराई गई. जिसमें पिछले 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे के बाद किसी अज्ञात उपद्रवी तत्व व्यक्ति के द्वारा मुक्तिधाम के अंदर घुसकर वहां पर लगी सभी लाइट के वायर जो पाईप में लगी थी. उसको तोड़फोड़ कर तहस-नहस कर दिया गया. बिजली के स्विच बोर्ड को भी तोड़फोड़ कर फेंक दिया गया. जिसकी पूरे नगरवासियों ने पकड़ कर उसकी सजा देने की पुलिस विभाग से अपील की. और सभी आम नागरिकों से भी निवेदन किया है कि इस तरह की हरकत करने वालों को जल्द पकड़वाने में मदद करें जो व्यक्ति उस अज्ञात चोर का की जानकारी बतलायेंगे उसका नाम गुप्त रखा जाएगा और श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के द्वारा सम्मान भी कर इनाम भी दिया जाएगा. इसकी जानकारी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्याम शुन्दर अग्रवाल को दी गई थी. उनके द्वारा थाना प्रभारी को मौखिक सूचना दे दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मुक्ति धाम के पास पेड़ पर फांसी लगाकर राज मिस्त्री ने की खुदकुशी

रायपुर/धरसीवा : राजधानी रायपुर के धरसीवा से लगे मोहदा में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सिलयारी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शेखर यादव पिता मुन्ना यादव उम्र करीब 40 साल मुक्ति धाम के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली. जिसकी खबर सिलयारीचौकी को दी गई.
बताया जा रहा है कि कि मृतक मृतक राज मिस्त्री का काम करता था. जिसकी अर्थिक हालत सही नहीं होने से वह नशाखोरी करने लगा था. जिसके चलते खुदकुशी  करने की ग्रामीणों ने आशंका जताई है. इस मामले में सिलयारी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धरसींवा भेज दिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI