छत्तीसगढ़ में करंट लगने से प्रेग्नेंट महिला की मायके में मौत, गर्भ में नवजात बच्चे की भी गई जान, दोनों परिवार में पसरा मातम, टुल्लू पंप उठाते वक्त हुआ हादसा

Pregnant woman died in her mother home due to electric shock newborn child also died in the womb mourning spread in both the families accident happened while lifting tullu pump

छत्तीसगढ़ में करंट लगने से प्रेग्नेंट महिला की मायके में मौत, गर्भ में नवजात बच्चे की भी गई जान, दोनों परिवार में पसरा मातम, टुल्लू पंप उठाते वक्त हुआ हादसा

बिलासपुर/सकरी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की सकरी में करंट लगने से मौत हो गई. महिला प्रसव के लिए अपने मां के पास गई हुई थी. 
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका सरिता केंवट प्रसव के लिए अपने मायके आई हुई थी. यहां पानी भरने के बाद वो टुल्लू पंप को उठाकर रख रही थी. इसी दौरान सरिता करंट की चपेट में आ गई.
परिजन सरिता को सिम्स पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई. सरिता तीसरी बार मां बनने वाली थीं. उनकी दो बेटियां हैं. वहीं पति श्रवण केंवट कोलकाता में नौकरी करते हैं.
इस हादसे ने उनके परिवार में गहरा शोक पैदा कर दिया है. इस दुखद घटना ने यह साफ किया है कि घरों में बिजली के उपकरणों का उपयोग करते समय सावधानी बरतना कितना ज्यादा जरुरी है. समाज को इस तरह के हादसों से सीख लेकर सुरक्षित तरीके से काम करने की दिशा में कदम बढ़ाने की जरुरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb