आबकारी विभाग की टीम ने आदिवासी युवक को पीटा, आक्रोशित आदिवासी युवक और परिजनॉन ने लगाई एसपी से इंसाफ की गुहार
The Excise Department team beat up a tribal youth, the angry tribal youth and his family appealed to the SP for justice
जांजगीर चांम्पा : जांजगीर चांम्पा बलौदाबाजार जिले के एक आदिवासी युवक के ऊपर आबकारी विभाग की टीम और मुखबिरों पर मारपीट करने का आरोप लगा है. दअरसल बलौदा बाजार जिले के घटमड़वा गांव का रहने वाला युवक 12 जनवरी को जांजगीर-चांपा जिला के ग्राम कटौद अपनी बहन को लेने जा रहा था.
उसी दौरान शराब रखने के शक पर युवक को आबकारी की टीम व मुखबिरों ने तुश्मा नाले के पास रोककर पूछताछ किया गया. युवक अपने पास शराब नहीं रखा था. युवक और परिजनों का आरोप है कि आबकारी की टीम और मुखबिरों ने लाठी से मारपीट कर आहत पहुंचाया गया है. जिससे युवक के नाक में गंभीर चोट आई है. वही पीड़ित आदिवासी युवक का हाथ भी टूटा है.
बलौदाबाजार के रहने वाले आक्रोशित आदिवासी युवक और उसके परिजन जांजगीर एसपी कार्यालय पहुंचे. जहां आबकारी की टीम और मुखबिरों के खिलाफ शिकायत किया है. और बेवजह मारपीट करने वालो के ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए सस्पेंड करने की मांग की है. अगर कार्रवाई नहीं हुई तो चक्काजाम करने के लिए मजबूर होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



