रास्ता रोककर टांगी से जानलेवा हमला, पुलिस ने कत्ल करने की कोशिश करने वाले 2 आरोपियों को 20 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Deadly attack with a hanger after blocking the road police arrested two accused who tried to commit murder within 20 hours and sent them behind the bars

रास्ता रोककर टांगी से जानलेवा हमला, पुलिस ने कत्ल करने की कोशिश करने वाले 2 आरोपियों को 20 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

सक्ती/बाराद्वार : बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर टांगी से जान लेवा हमला कर कत्ल की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामला बाराद्वार थाना का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम झर्रा थाना सारागांव निवासी रविकुमार सूर्यवंशी एक नवंबर को अपने घर से बाइक से ग्राम मुक्ताराजा आ रहा था. दोपहर करीब तीन बजे ग्राम पलाडीखुर्द सोन नदी पुल के आगे पहुंचा था उसी समय बाइक सवार दो युवक आए और रविकुमार की बाइक के सामने खड़ी कर दिया.
इस दौरान एक युवक बाइक से उतरकर आया और गाली-गलौज करते हुए हाथ में रखे टंगिया से रविकुमार की बाइक के पेट्रोल टंकी, वाईजर, मडगाड, टुल बाक्स कव्हर बैटरी को मारकर नुकसान पहुंचा दिया.
जिसे प्रार्थी के द्वारा मना करने पर प्रार्थी के सिर में जानलेवा वार किया जो प्रार्थी द्वारा बचने की कोशिश करने से बांये भुजा को मारकर चोंट पहूंचाया. और पुलिस थाना में रिपोर्ट करेगा तो तुझे जान से खत्म कर देगें कहते हुए दोनो मोटर सायकल से वापस पलाडीखुर्द की तरफ भाग गए.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना बाराद्वार में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. और अज्ञात फरार आरोपीगण की 20 घण्टे मे खोजकर मुखबीर से खबर मिलने पर कार्यवाही कर आरोपीगण 1.संदीप कुमार पटेल पिता रामदुलारे पटेल उम्र 20 साल निवासी पलाडीखुर्द थाना बाराद्वार जिला सक्ती छग 2. करन कुमार पटेल पिता दिनेश कुमार पटेल उम्र 22 साल निवासी पलाडीखुर्द थाना बाराद्वार जिला सक्ती छग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb