बलौदाबाजार में बड़ा हादसा, मंत्री मंत्री दयाल दास बघेल के काफिले की कार हुई हादसे का शिकार, बस ने मारी टक्कर, ड्राइवर से पूछताछ जारी

Major accident in Balodabazar car of Minister Dayal Das Baghel convoy met with an accident hit by a bus interrogation of the driver continues

बलौदाबाजार में बड़ा हादसा, मंत्री मंत्री दयाल दास बघेल के काफिले की कार हुई हादसे का शिकार, बस ने मारी टक्कर, ड्राइवर से पूछताछ जारी

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के काफिले की गाड़ी को बस ने टक्कर मार दी, गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सभी लोग सुरक्षित हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह हादसा सिमगा थाना क्षेत्र में स्थित फैमिली ढाबा के पास हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार की रात सिमगा इलाके में हुआ है. मंत्री दयाल दास बघेल अपने गृह जिले बेमेतरा से रायपुर आ रहे थे. इस दौरान उनके काफिले की आखिरी कार नम्बर CG04 NL 5643 को बस नम्बर CG04 MZ 8792 ने टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि बस को टोचन के जरिए दूसरे जगह पर ले जाया जा रहा था.
इस हादसे के फौरन बाद हाइवे पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची. साथ ही एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर, सिमगा थाना प्रभारी योगिता खापर्डे सहित बड़ी तादाद में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरु किया.
इसी दौरान बस का स्टेयरिंग लॉक हो गया और पीछे से आ रही मंत्री के काफिले की लास्ट गाड़ी को ठोकर मार दिया. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb