चोर के चक्कर में जेल गए दो व्यापारी, चोरी कर भाग रहे नाबालिग के पैसे रखकर आरोपी को भगाया, फुटेज CCTV में कैद, 24 घण्टे की भीतर तीन गिरफ्तार
Two businessmen went to jail because of a thief the accused was let off by keeping the money of a minor who was running away after committing a theft the footage was captured in CCTV three arrested within 24 hours
रायपुर : चोर के चक्कर में दो व्यापारियों को जेल की हवा खानी पड़ गई. दरअसल रायपुर में 3,50,000/- रुपये चोरी कर भाग रहे नाबालिग चोर को दो व्यापारियों ने पकड़ लिया. मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है.
चोर के बैग में पैसों के साथ भागते देख व्यापारियों की नीयत बिगड़ गई. जिसके बाद दोनों व्यापारियों ने चोर को भगा दिया और उसके पैसों से भरे बैग को रख लिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी दोनों व्यापारी को गिरफ्तार किया है. दोनों व्यापारी सत्यम विहार कॉलोनी निवासी पंकज केवलानी उम्र 25 साल और मंगल बाजार निवासी आयुष गंगवानी उम्र 22 साल है.
पुरानी बस्ती के लाखे नगर के पास लक्ष्मी कलेक्शन नाम के कपड़े की दुकान है. जहां एक चोर ने दबिश दी. चोर ने छत में लगे दो दरवाजा के लॉक को तोड़ दिया. फिर वह सीढ़ी से होते हुए नीचे आ गया. वह दुकान में काउंटर के पास पहुंचा।.चोर ने गल्ले के लॉक को तोड़कर उसमें रखे पैसे निकाल लिए.
चोर जब भाग रहा था. तो उसी दौरान नाबालिग चोर को 2 व्यापारियों ने पकड़ लिया. बैग में पैसे देख उनकी नीयत बिगड़ गई. उन्होंने चोर को भगा दिया और पैसों को खुद रख लिया.
सीसीटीवी कैमरा से मिले फुटेज के आधार पर मुखबीरों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की गई, जिसमें एक नाबालिग बालक की पहचान हुई.सूचना पर फौरन बताये गए स्थान में पहुंचने पर बालक दिखा. जिससे पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 26 सितम्बर 2024 को सुबह 3-4 बजे के बीच लक्ष्मी कपड़ा दुकान के छत का ताला तोड़कर अंदर घुसकर दराज तोड़कर पैसा चोरी किया गया.
दोनों व्यापारी सत्यम विहार कॉलोनी निवासी पंकज केवलानी उम्र 25 साल और मंगल बाजार निवासी आयुष गंगवानी उम्र 22 साल को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इनकी मटेरियल सप्लाई की दुकान है. आरोपियो को 24 घण्टे की भीतर गिरफ्तार कर चोरी की रकम जप्त की गई. स घटना के बाद एक बार फिर से पुलिस के रात्रिगश्त के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



