तहसीलदार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी सस्पेंड, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में गंभीर लापरवाही पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने किया निलंबित

Tehsildar Pramod Kumar Chandravanshi has been suspended; the Revenue and Disaster Management Department took the action due to serious negligence in handling complaints filed via the CM Helpline.

तहसीलदार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी सस्पेंड, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में गंभीर लापरवाही पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने किया निलंबित

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. शासन ने कबीरधाम जिले के पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक सीएम हेल्पलाइन में राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान तहसीलदार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी की कार्यप्रणाली में गंभीर लापरवाही सामने आई.
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन का उल्लेख
शासन के आदेश में कहा गया है कि तहसीलदार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है. इसी आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है.
निलंबन अवधि में कबीरधाम रहेगा मुख्यालय
जारी आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि के दौरान प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी का मुख्यालय जिला कबीरधाम निर्धारित किया गया है. इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी. यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है. आदेश पर अवर सचिव धनंजय नेताम के डिजिटल हस्ताक्षर हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb