पीजी में तीसरी बार एडमिशन लेने पहुंचा छात्र, नही मिला दाखिला, वही बैठ गया भूख हड़ताल पर, कॉलेज प्रबंधन ने आखिरकार मानी बात

The student came to take admission in PG for the third time did not get admission went on a hunger strike the college management finally agreed

पीजी में तीसरी बार एडमिशन लेने पहुंचा छात्र, नही मिला दाखिला, वही बैठ गया भूख हड़ताल पर, कॉलेज प्रबंधन ने आखिरकार मानी बात

बिलासपुर/मस्तूरी : बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड में स्थित शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय में अपनी पढ़ाई को लेकर एक छात्र ने भूख हड़ताल शुरु कर दिया था. उसे तीसरी बार पीजी करने के लिए महाविद्यालय में एडमिशन नही दिया गया था.
वह यहां तक ही नही रुका. उसने पेट्रोल डालकर खुदकुशी करने की चेतावनी भी दी थी. जिस पर मंगलवार को मस्तूरी प्रभारी तहसीलदार उमाशंकर लहरे मौके पर पहुंचे और उसे समझाईश दी. फिर भी वह अपनी मांग पर अड़ा रहा. इसी दौरान प्राचार्य ने बिलासपुर विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रशासनिक समिति से बात कर छात्र को एडमिशन देने की स्वीकृति प्रदान की. जिसके बाद छात्र ने अपना धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल खत्म किया.
मिली जानकारी के मुताबिक छात्र चीनू टंडन ने हिंदी और राजनीतिक शास्त्र में इसी महाविद्यालय से पूर्व में पीजी की पढ़ाई कर ली है और अब तीसरी बार अर्थशास्त्र में पीजी करना चाहता है. जिसकी जानकारी उसने विश्वविद्यालय से हासिल की और 25 सितंबर को अपना फार्म भी जमा कर दिया. बावजूद इसके उसे आज 30 सितंबर को आख़री दिन तक एडमिशन नही दिया गया.
जब उसने अपने एडमिशन को लेकर प्राचार्य और अन्य से जानकारी मांगी तो कोई जवाब नही दिया गया. जिससे व्यथित होकर छात्र महाविद्यालय के सामने ही धरने और भूख हड़ताल में बैठ गया. छात्र का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वह प्राचार्य और फैकल्टी पर कोई जवाब नही देने का आरोप भी लगा रहा है. और बता रहा है कि महाविद्यालय में सीटें खाली है फिर भी एडमिशन नही दिया गया. जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb